यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rakul-Jackky Wedding Album: सनसेट वेडिंग से हल्दी-मेहंदी में रोमांस तक, शादी में रकुल और जैकी ने मचाया धमाल
Rakul Preet Singh और Jackky Bhagnani ने हाल ही में गोवा में शादी रचाई। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। अब रकुल और जैकी ने अपनी ...और पढ़ें

HighLights
- रकुल प्रीत और जैकी भगनानी की शादी का वीडियो आया सामने
- समंदर में मस्ती करते दिखे रकुल प्रीत और जैकी भगनानी
- हल्दी-मेहंदी में भी दूल्हा-दुल्हन रकुल और जैकी ने मचाई थी धूम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rakul Preet Singh-Jackky Bhagani Wedding Video: चार साल की कोर्टशिप से जिंदगी भर का साथ, 21 फरवरी 2024 को रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। दोनों ने गोवा में एक बीच वेडिंग की, जहां कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचे थे।
रकुल प्रीत और जैकी भगनानी ने शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस का दिल खुश कर दिया था। वेडिंग पिक्चर्स को लेकर क्रेज अभी खत्म नहीं है, इस बीच कपल ने अपना वेडिंग वीडियो शेयर कर दिया है। क्लिप में रकुल और जैकी की सिर्फ शादी की नहीं बल्कि हल्दी, मेहंदी और संगीत की पूरी झलकियां दिखाई गई हैं।
डांस करते हुए रकुल ने मारी थी ब्राइडल एंट्री
23 फरवरी 2024 को रकुल प्रीत सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति जैकी के साथ अपनी शादी का फुल एल्बम शेयर किया है, जिसमें शादी के सभी खूबसूरत मोमेंट कैद हैं। वीडियो के साथ नई-नवेली दुल्हन ने कैप्शन में लिखा, "यह आप और मैं नहीं, यह हम हैं।" रकुल ने हैशटैग में लिखा 'अब दोनों भगनानी हैं।' क्लिप की शुरुआत रकुल की ब्राइडल एंट्री से होती है। वह डांस करते हुए अपने पति जैकी की ओर जाती हुई दिखाई दीं।
स्टेज पर जाकर वह अपने दूल्हेराजा के गले लगती हैं और उन पर प्यारी लुटाती हैं। यही नहीं, वरमाला के दौरान रकुल अपने पति जैकी को छेड़ती हैं। उनका ये मस्ती भरा वरमाला मोमेंट फैंस का दिल जीतने के लिए काफी है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Jackky-Rakul Wedding Inside Photos: अर्जुन कपूर से लेकर अनन्या पांडे तक, इन सितारों ने कपल की शादी में लगाए चार-चांद
हल्दी-मेहंदी में कपल का रोमांस
वरमाला के बाद दिखाया गया रकुल प्रीत और जैकी के प्री-वेडिंग फंक्शन के मोमेंट्स। हल्दी के क्लिप में रकुल, जैकी की गोद में बैठकर रोमांस करती दिख रही हैं। दोनों हल्दी से सराबोर हैं। लोग उन पर फूलों की बारिश कर रहे हैं। मेहंदी सेरेमनी में कपल ने एक साथ ठुमके लगाए। एक जगह दोनों को समंदर किनारे एक-दूसरे पर पानी फेंकते हुए देखा जा सकता है। कपल ने अपनी संगीत नाइट भी रोमांस से भर दी।
आखिर में सनसेट वेडिंग की झलक दिखाई गई। फेरे, सिंदूर दान से लेकर शादी की अन्य रस्मों तक, वेडिंग वीडियो में हर एक खूबसूरत मोमेंट को कैद किया गया है। यह क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।