Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rakul Preet Singh रिलेशनशिप में इस चीज को नहीं कर सकती हैं बर्दाश्त, बोलीं- 'प्यार अनकंडिशनल होता है'

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Mon, 19 Jun 2023 02:07 PM (IST)

    Rakul Preet Singh On Her Relationship बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने पिछले कुछ समय से एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी को डेट कर रही हैं। हाल ही में ...और पढ़ें

    Rakul Preet Singh can not tolerate a lie in Her Relationship. Photo credit- Instagram
    Rakul Preet Singh can not tolerate a lie in Her Relationship. Photo credit- Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। Rakul Preet Singh On Her Relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा से ओपन रही हैं। उन्होंने पिछले साल एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। तब से दोनों कपल गोल्स देने का कोई मौका नहीं गंवाते हैं। हाल ही में, रकुल ने बताया कि वह अपने रिश्ते में किस चीज को बर्दाश्त नहीं कर सकती हैं।

    रिश्ते में रकुल प्रीत सिंह को कौन सी चीज नहीं है बर्दाश्त?

    'डॉक्टर जी' एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि ऐसी कौन सी चीज है, जो वह अपने रिश्ते में नहीं चाहती हैं। न्यूज 18 के साथ बातचीत में रकुल ने कहा-

    "मेरे लिए एक रिश्ते में सबसे बड़ा डील-ब्रेकर झूठ बोलना है। मुझे लगता है कि रिश्ते में ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसके बारे में बात न की जा सके। मैं उस तरह के रिश्ते में विश्वास करती हूं, जहां आप बुनियादी स्तर पर दोस्त हों। अगर मेरा पार्टनर कोई गलती करता है, तो उसे आकर मुझे बताने में सक्षम होना चाहिए, क्योंकि हम सभी इंसान हैं और इंसान गलतियां करते हैं, लेकिन झूठ बोलना, झूठ को ढंकने की कोशिश करना, चालबाजी करना और इमोशनल चीटिंग करना मेरे लिए इसकी सख्त मनाही है।"

    प्यार को अनकंडिशनल मानती हैं रकुल प्रीत

    रकुल प्रीत का कहना है कि उनके लिए प्यार बिना शर्त के है। वह एक-दूसरे का सम्मान करने में यकीन रखती हैं। एक्ट्रेस ने कहा-

    "प्यार बिना शर्त किया जाता है। आप इसे डिफाइन नहीं कर सकते हैं। प्यार में बड़ी-बड़ी बातें नहीं होती हैं, बल्कि एक-दूसरे के साथ कम्फर्ट होता है और एक-दूसरे का सम्मान किया जाता है। मुझे लगता है कि आज के समय में प्यार शब्द का गलत इस्तेमाल किया जाता है। कभी कभी हम जिससे प्यार करते हैं, उससे वही करवाते हैं, जो हम चाहते हैं। ना कि उसे वह करने देते हैं, जो वह चाहते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि प्यार आपको फलने-फूलने और खुद का सबसे अच्छा वर्जन बनने में मदद करता है।"

    फिलहाल, रकुल प्रीत सिंह लव लाइफ को बैलेंस करते हुए अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर काफी ध्यान दे रही हैं। उनके पास बैक-टू-बैक फिल्में लाइन में हैं। वह भूमि पेडनेकर और अर्जुन कपूर की अनटाइटल्ड फिल्म, कमल हासन के साथ 'इंडियन 2' और 'आई लव यू' फिल्मों में नजर आएंगी।

    खबरें और भी