Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rakul Preet Birthday: रकुल प्रीत ने पैपराजी के साथ काटा केक, सामने आईं बर्थडे सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Tue, 10 Oct 2023 11:40 PM (GMT+05:30)

    बी टाउन एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet) का जन्मदिन 10 अक्टूबर यानी आज मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर तमाम फिल्मी सितारे रकुल को जन्मदिन की बधा ...और पढ़ें

    पैपराजी के साथ रकुल प्रीत ने सेलिब्रेट किया जन्मदिन (Photo Credit-Pallav Paliwal)
    पैपराजी के साथ रकुल प्रीत ने सेलिब्रेट किया जन्मदिन (Photo Credit-Pallav Paliwal)

    HighLights

    1. रकुल के बर्थडे सेलिब्रेशन की लेटेस्ट तस्वीरें आईं सामने
    2. पैपराजी के साथ एक्ट्रेस ने मनाया जन्मदिन
    3. इन फिल्मों में नजर आएंगी रकुल प्रीत

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Happy Birthday Rakul Preet: साल 2013 में दिव्या खोसला कुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'यारियां' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह को भला कौन नहीं जानता। अपनी कमाल की अदाकारी और खूबसूरती की वजह से रकुल काफी फेमस हैं। 10 अक्टूबर यानी आज अभिनेत्री अपना जन्मदिन मना रही हैं।

    तमाम फिल्मी सितारे और फैंस सोशल मीडिया पर रकुल को बर्थडे विशेज दे रहे हैं। इस बीच इंडियन 2 (Indian 2) एक्ट्रेस रकुल प्रीत ने पैपराजी के साथ मिलकर जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। आइए इस मौके की तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं।

    रकुल के बर्थडे सेलिब्रेशन की लेटेस्ट तस्वीरें आई सामने

    बीते समय से देखा गया है कि रकुल प्रीत ने हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अदाकाराओं की सूची में खुद को शुमार किया है। जिसकी असली वजह फिल्मों में उनकी कमाल की अदाकारी है। ऐसे में अब जब रकुल प्रीत (Rakul Preet) के जन्मदिन की बारी आती है तो यकीनन तौर पर इस खास दिन को लेकर चर्चा होनी बनती है।

    अपने जन्मदिन के स्पेशल दिन पर 'अटैक' मूवी एक्ट्रेस रकुल ने पैपराजी के साथ मिलकर बर्थडे को सेलिब्रेट किया है। इस दौरान अदाकारा काफी खुश नजर आ रही हैं। इसका अंदाजा आप रकुल की इन लेटेस्ट तस्वीरों के जरिए आसानी से लगा सकते हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- रिजेक्शन, रिप्लेसमेंट और उतार-चढ़ाव..., Rakul Preet के लिए आसाना नहीं था बॉलीवुड का सफर, याद किए पुराने दिन

    पैपराजी के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करने की वजह से अब रकुल प्रीत के नाम को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। इतना ही नहीं फैंस रकुल के इस अंदाज को देखकर उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

    इन फिल्मों में नजर आएंगी रकुल प्रीत

    बीते साल अटैक, छत्तरीवाली, थैंक्यू और डॉक्टर जी जैसी फिल्मों में रकुल ने अपनी शानदार अदाकारी से हर किसी का दिल जीता।

    आलम ये है कि अब आने वाले समय में फैंस रकुल प्रीत सिंह को ज्यादा से ज्यादा मूवीज में देखना चाहते हैं। गौर करें रकुल प्रीत की अपकमिंग मूवीज की तरफ तो उनमें साउथ सिनेमा की 'इंडियन 2 और अयलान' जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।

    ये भी पढ़ें- Tiger 3: 'टाइगर' सलमान खान के बाद सामने आया 'जोया' का फर्स्ट लुक, फुल एक्शन मोड में नजर आईं कटरीना कैफ