Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani Wedding: गोवा में होगी रकुल जैकी की डेस्टिनेशन वेडिंग, शादी का कार्ड आया सामने

    Updated: Mon, 12 Feb 2024 01:22 PM (IST)

    बी टाउन में एक और कपल की शादी की शहनाइयां बजाने वाली हैं। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसे में तैयारियां शु ...और पढ़ें

    रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. रकुल प्रीत सिंह की होने वाली है शादी
    2. रकुल और जैकी की शादी का कार्ड आया सामने
    3. इसी महीने शादी करेगा कपल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) पिछले कई दिनों से अपनी शादी को लेकर लाइमलाइट में हैं। कुछ दिनों में एक्ट्रेस की शादी है। ऐसे में घर में तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। इस बीच एक्ट्रेस का वेडिंग इन्विटेशन कार्ड वायरल हो रहा है।

    रकुल प्रीत सिंह की शादी के कार्ड की झलक आई सामने

    रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब यह कपल शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है। शादी के तैयारी के बीच कपल का वेडिंग कार्ड सामने आया है। इसे पिंकविला की ओर से शेयर किया गया है। ब्लू और वाइट कलर की थीम पर बने इस कार्ड में गोवा के बीच की झलक देखने को मिल रही है।

    इस अंदाज में बना है वेडिंग कार्ड

    वेडिंग कार्ड में बीच और सोफा नजर आ रहा है। ‌ इस सोफे पर ढेर सारे कुशन रखे हुए हैं। यह कार्ड का पहला पेज है जो ब्लू और वाइट की थीम पर है। इसके साथ ही दूसरे पेज पर नजर डालें, तो पिंक कलर की थीम पर मंडप की फोटो बनी है। इसमें फेरे लेने की तारीख लिखी है, जो कि 21 फरवरी, 2024 है।

    रकुल के घर शुरू हुई शादी की रस्में

    कपल के परिवार में शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। हाल ही में रकुल को फैमिली के साथ शॉपिंग करते स्पॉट किया गया था। इसके पहले एक्ट्रेस के घर में अखंड पाठ का आयोजन भी किया गया था, जिसकी तस्वीर खुद उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

    खबरें और भी

    चर्चा है कि रकुल और जैकी गोवा में शादी करेंगे। ‌ इसलिए वेडिंग इन्विटेशन कार्ड भी गोवा की थीम पर बना है। 21 फरवरी को शादी के बाद 22 को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होने वाली है, जिसने भी टाउन से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक की बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।

    यह भी पढ़ें: Ramayan: राजा दशरथ बनेंगे Amitabh Bachchan, नितेश तिवारी की 'रामायण' के लिए फाइनल हुए ये नाम?