Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'ये सपने जैसा था जो...', Rakul Preet Singh ने शेयर की शादी की अनदेखी तस्वीरें, इन लोगों के लिए लिखा खास नोट

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Sun, 03 Mar 2024 04:17 PM (GMT+05:30)

    रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी पिछले महीने फरवरी में शादी के बंधन में बंधे हैं। इसके बाद से एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर फैंस के साथ कई तस्वीरें शेयर कर उन ...और पढ़ें

    रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी (Photo Credit: Instagram)
    रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी (Photo Credit: Instagram)

    HighLights

    1. रकुल ने शेयर की शादी की अनदेखी तस्वीर
    2. शादी को खास बनने के लिए लोगों का किया धन्यवाद
    3. कैप्शन में लिखा लंबा-चौड़ा मैसेज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस में से एक रकुल प्रीत सिंह ने 21 फरवरी को एक्टर और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी के साथ शादी रचाई है। शादी के बाद एक्ट्रेस ने अपनी कई तस्वीरें और वीडियो भी फैंस के साथ शेयर थीं। अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने एक पोस्ट में कुछ फोटोज शेयर की हैं।

    इस पोस्ट में रकुल प्रीत ने अपने सपने को सच होते हुए देखा है और साथ ही जिन लोगों ने उनकी शादी को खास बनाया, उन्हें धन्यवाद देने जैसी कई बातें लिखी हैं। तस्वीरों में रकुल और जैकी बेहद अच्छे लग रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: शादी के बाद Rakul Preet और जैकी भगनानी ने गोल्डन टेम्पल में टेका मत्था, न्यूली मैरिड कपल की फोटोज आईं सामने

    रकुल ने किया लोगों का धन्यवाद

    रकुल प्रीत सिंह ने आज 3 मार्च को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शादी की कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में वो पति जैकी भगनानी के साथ दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'मैं जानती हूं ये शादी के पोस्ट ओवरडोज हो गए हैं, लेकिन ये लाइफ में एक बार होता है और ये तब तक खत्म नहीं होगा जब मैं उन लोगों को धन्यवाद नहीं दे देती, जिन्होंने मेरे सपने को हकीकत में बदलने की जिम्मेदारी ली और पूरा किया'।

    View this post on Instagram

    A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

    इसके आगे एक्ट्रेस ने टैग करते हुए लिखा, 'ऐसा जादू तब होता है, जब वह हमें वैसा करके देते हैं, जैसा हम चाहते हैं। इसके आगे उन्होंने कुछ और लोगों को टैग करते हुए लिखा, हमारे सबसे खास पलों को और भी खास बनाने के लिए, हर एक को धमाकेदार बनाने के लिए बिग थैंक्स। हमारी जिंदगी के खूबसूरत पलों को कैमरे में कैद करने और इसे बेहतरीन बनाने के लिए थैंक्स'।

    खबरें और भी

    बता दें कि रकुल प्रीत सिंह ने 21 फरवरी, 2024 को चार साल डेट करने के बाद जैकी भगनानी संग गोवा में सात फेरे लिए थे। उनकी शादी में परिवार के कुछ खास लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए।

    यह भी पढ़ें: Rakul Preet Singh के मेहंदी वाले लहंगे को बनने में लगे थे 680 घंटे, जानें क्या है इसमे खास