Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MMA फाइटर है राम चरण का बॉडीगार्ड, एक्टर को छूने की कोशिश की तो हवा में उठाकर फैन को किया बाहर

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 01:18 PM (IST)

    साउथ सिनेमा के अभिनेता राम चरण के बॉडीगार्ड केविन कुंटा ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान फैन को हवा में उठाकर बाहर का रास्ता दिखाया। ...और पढ़ें

    राम चरण से मिलना चाहता था फैन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    राम चरण से मिलना चाहता था फैन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. इवेंट के दौरान केविन का दिखा पावरफुल अंदाज

    2. राम चरण से मिलना चाहता था उनका क्रेजी फैन

    3. बीच में दीवार बना राम चरण का बॉडीगार्ड

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में साउथ सुपरस्टार राम चरण अपनी अपमकिंग फिल्म पेड्डी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। राम अपनी मूवी के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और हर रोज एक न एक इवेंट में शामिल हो रहे हैं। हाल ही में पेड्डी के एक प्रमोशन इवेंट में उनके एक फैन ने उन्हें छूने की कोशिश की। 

    लेकिन बीच में दीवार की तरह राम चरण का एमएमए फाइटर बॉडीगार्ड केविन कुंटा आ गया और उसने फैन को हवा में उठाकर बाहर कर दिया। इस मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

    राम चरण के बॉडीगार्ड ने दिखाया दम 

    फिल्म पेड्डी को लेकर राम चरण काफी एक्साइटेड हैं और गेम चेंजर के फ्लॉप होने के बाद उन्हें इस मूवी से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। पेड्डी के प्रमोशन के लिए राम लगातार इवेंट का हिस्सा बन रहे हैं। हाल ही में एक इवेंट में राम चरण पेड्डी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के साथ पहुंचे।

    यह भी पढ़ें- कौन है Ram Charan का बॉडीगार्ड? सलमान के शेरा से ज्यादा लेता है फीस, MMA में रहा है चैंपियन

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

    ये दोनों कुर्सी पर आराम से बैठे थे, तभी राम का एक फैन उनके करीब पहुंचने की कोशिश करता है, जिसमें वह गलती से जाह्नवी के ऊपर घिर पड़ता है और इसी बीच राम चरण का बॉडीगार्ड केविन कुंटा फुर्ती से एक्शन मोड में आ जाता है और उस फैन एक झटके में गोद में उठाकर बाहर कर देता है। केविन के इस अलर्ट मोड को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है और हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

    ram charan fan (1)

    असल जिंदगी में एमएमए फाइटर रहने वाले केविन कितनी दमदार हैं, उसका अंदाजा इस वीडियो को देखकर आसानी से लगाया जा सकता है। हालांकि, बाद में राम चरण ने दरियादिली दिखाते हुए उसी फैन को अपने पास बुलाया और फोटो भी क्लिक कराई, जिसकी अब तारीफ हो रही है। 

    खबरें और भी

    केविन सैलरी करेगी हैरान

    हाल ही में तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में राम चरण के बॉडीगार्ड केविन कुंटा की सैलरी को लेकर चर्चा हुई। बताया जाता है कि केविन एक दिन के लिए 2 लाख की फीस चार्ज करते हैं और इस आधार पर राम उनको एक पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर महीने की करीब 60 लाख रुपये की सैलरी देते हैं।

    यह भी पढ़ें- Peddi Song: पहलवान बनकर बॉक्स ऑफिस पर पटखनी देंगे राम चरण, फिल्म का नया गाना 'Massa Massa' रिलीज