South Releases: बॉक्स ऑफिस पर आएगा तूफान, जून के शुरुआती हफ्ते में 4 बड़ी साउथ फिल्मों का हल्ला बोल
बॉलीवुड के अलावा इस शुक्रवार को 4 बड़ी साउथ फिल्में भी सिनेमाघरों में दस्तक देंगी और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कब्जा करेंगी। कौन सी हैं वह चार साउथ फिल् ...और पढ़ें

बॉक्स ऑफिस पर होगा साउथ फिल्मों का कब्जा/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जून का महीना सिनेप्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। एक तरफ जहां इस पूरे महीने 'कॉकटेल' से लेकर 'है जवानी तो इश्क होना है' जैसी बड़ी हिंदी फिल्में रिलीज हो रही हैं। तो वहीं पहले हफ्ते में साउथ फिल्मों का भी दबदबा देखने को मिलने वाला है। जून के पहले हफ्ते में कौन सी बड़ी साउथ फिल्में आ रही हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा सकती हैं, नीचे पढ़ें डिटेल्स:
पेद्दि (Peddi)
मई में दृश्यम 3 (Drishyam 3) के बाद जून के पहले महीने में जो सबसे बड़ी फिल्म रिलीज हो रही है, वह कोई और नहीं, बल्कि राम चरण की मूवी 'पेद्दि है। तेलुगु भाषा में बनी इस स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा मूवी का निर्देशन बुच्ची बाबू सना ने किया है। राम चरण के अलावा मूवी में शिवा राजकुमार, जाह्नवी कपूर, जगपति बाबू, दिव्येंदु शर्मा, बमन ईरानी, रवि किशन, विजी चंद्रशेखर और सत्या नजर आएंगे।
रिलीज डेट- 4 जून 2026
जॉनर- एक्शन स्पोर्ट्स ड्रामा
यह भी पढ़ें- Upcoming Release: थिएटर्स में मनोरंजन का महा संग्राम, जून के पहले वीक में रिलीज होंगी 5 फिल्में
मैंगो पच्चा (Mango Pachcha)
संचित संजीव स्टारर फिल्म 'मैंगी पच्चा' की कहानी 'प्रशांत' के किरदार के इर्द गिर्द घूमती है, जो एक युवा लड़का है और मैसूर के एक डीवीडी स्टोर का ओनर है। हालांकि, अपनी आम जिंदगी को छोड़कर बुराई की दुनिया में उतर जाता है और उसकी महत्वकांक्षाए वैसे-वैसे बढ़ती रहती हैं। उसके साथ आखिरकार क्या होता है, यह आपको मूवी देखने के बाद ही पता चलेगा।
रिलीज डेट- 5 जून 2026
जॉनर- एक्शन ड्रामा
मॉलीवुड टाइम्स ( Mollywood Times)
मलयालम फिल्म मॉलीवुड टाइम्स भी इस वीक की बड़ी रिलीज है। कहानी एक युवा फिल्ममेकर की है, जो हॉरर फिल्म बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। निर्देशक एम नाइट श्यामलन से इंस्पायर होकर वह असफलताओं और बलिदानों और अटूट महत्वाकांक्षा से भरी एक चुनौतीपूर्ण यात्रा पर निकलता है। फिल्म का निर्देशन अभिनव सुंदर नायक ने किया है।
खबरें और भी
रिलीज डेट- 5 जून 2026
जॉनर- डार्क कॉमेडी
परिमाला एंड कंपनी (Parimala and Co)
तमिल भाषा में बनी 'परिमाला एंड कंपनी' एक मिडिल क्लास फैमिली की कहानी है, जो एक रहस्यमयी सिचुएशन में फंस जाते हैं। जैसे-जैसे मुश्किलें बढ़ती हैं, परिवार के सदस्यों को खुद को बचाने के लिए अपनी पूरी की पूरी ताकत लगानी पड़ती है। फिल्म में जयराम, उर्वशी, योगी बाबु, सेंडी मास्टर, संजना कृष्णमूर्ति मुख्य भूमिका में हैं। मूवी पंडिराज के निर्देशन में बनी है।
रिलीज डेट- 5 जून
जॉनर- कॉमेडी ड्रामा
यह भी पढ़ें- कौन है Ram Charan का बॉडीगार्ड? सलमान के शेरा से ज्यादा लेता है फीस, MMA में रहा है चैंपियन