Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के लोग... Peddi इवेंट में राम चरण से हुई दोहरी चूक, भोपाल शहर का नाम भूल गए साउथ एक्टर

    Updated: Sun, 24 May 2026 09:32 PM (IST)

    साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण का नाम अपकमिंग फिल्म पेड्डी सॉन्ग लॉन्च इवेंट को लेकर चर्चा में बना हुआ है। ...और पढ़ें

    साउथ फिल्म अभिनेता राम चरण (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    साउथ फिल्म अभिनेता राम चरण (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. भोपाल इवेंट में राम चरण से हुई गलती

    2. गलत शहर का नाम लेकर ट्रोल हुए एक्टर

    3. जसप्रीत बुमराह के बारे में भी बोली थी ये बात

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पेड्डी फिल्म को लेकर इस वक्त साउथ सुपरस्टार राम चरण का नाम लाइमलाइट में बना हुआ है। अपनी इस मूवी को लेकर राम कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं और लगातार प्रमोशन में शामिल हो रहे हैं। हाल ही में मध्य प्रदेश के शहर भोपाल में राम चरण की आने वाली फिल्म पेड्डी के एक सॉन्ग लॉन्च के लिए इवेंट रखा गया। 

    लेकिन इस इवेंट में राम से उस वक्त भूल गई, जब उन्होंने भोपाल शहर की बजाय बिहार का नाम ले दिया। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।  

    राम चरण से हुई गलती

    सोशल मीडिया हैंडल पर राम चरण का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। जिसमें वह पेड्डी सॉन्ग लॉन्च भोपाल इवेंट में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुई नजर आ रहे हैं। इस दौरान राम भोपाल शहर की बजाय बिहार के लोग कहते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह किस तरह से गलत शहर का नाम ले रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें- Ram Charan की 'पेड्डी' के ट्रेलर पर क्यों लेट पहुंची थीं Janhvi Kapoor? अब वजह आई सामने

    इस मामले को लेकर राम चरण को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। इस इवेंट के दौरान राम की ये दूसरी गलती थी। इससे पहले वह इसी कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को फुटबॉलर बताते हुए भी नजर आए थे।

    हालांकि, बुमराह वाले मामले में बाद में राम चरण ने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांगी। लेकिन भोपाल को बिहार कहे जाने को लेकर एक्टर की तरफ से अभी कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

    पेड्डी में राम का अनोखा अंदाज

    फिल्म पेड्डी में आपको राम चरण का अनोखा अंदाज देखने को मिलेगा। इस मूवी में राम एक ऐसे एथलीट का किरदार निभा रहे हैं, जो क्रिकेट, कुश्ती और स्प्रिंटर के खिलाड़ी के तौर पर अपना दमखम दिखाता है। ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 4 जून 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- 'बहुत ही भुलक्कड़ हूं,' जसप्रीत बुमराह को फुटबॉलर कहने पर Ram Charan ने मांगी माफी

    खबरें और भी