Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ram Charan का सलमान और आमिर को सलाम, Peddi ट्रेलर लॉन्च पर सुपरस्टार्स को दिया क्रेडिट

    Updated: Mon, 18 May 2026 08:34 PM (GMT+05:30)

    साउथ सुपरस्टार राम चरण ने अपनी अगली फिल्म पेड्डी के ट्रेलर लॉन्च पर सलमान खान और आमिर खान को थैंक्यू कहा है। ...और पढ़ें

    आमिर खान, राम चरण और सलमान खान (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    आमिर खान, राम चरण और सलमान खान (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. रिलीज हुआ पेड्डी का लेटेस्ट ट्रेलर

    2. राम चरण की अगली फिल्म पेड्डी

    3. आमिर और सलमान पर बोले राम चरण

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता राम चरण लंबे समय से फिल्म पेड्डी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सोमवार को राम की इस अपकमिंग फिल्म का लेटेस्ट ट्रेलर सामने आ गया है, जिससे ये साफ हो गया है कि पेड्डी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें राम चरण क्रॉसओवर एथलीट का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। 

    फिल्म पेड्डी के ट्रेलर लॉन्च के दौरान राम चरण ने हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार सलमान खान और आमिर खान को धन्यवाद बोला है। ऐसा उन्होंने क्यों किया है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं-

    पेड्डी के ट्रेलर लॉन्च पर राम चरण का बयान

    मुंबई में सोमवार को राम चरण की आने वाली फिल्म पेड्डी का ट्रेलर लॉन्च इंवेंट रखा। इस खास इवेंट के दौरान राम से फिल्म के बारे में सवाल पूछा गया है। जिसपर जवाब देते हुए अभिनेता ने कहा है- सबसे पहले सलमान सर और आमिर सर का बहुत-बहुत शुक्रिया, जिन्होंने 'सुल्तान' और 'दंगल' जैसी फिल्मों के जरिए हमारे लिए स्पोर्ट्स ड्रामा मूवीज का का रास्ता खोला।

    यह भी पढ़ें- Peddi Trailer: पहलवान से लेकर क्रिकेटर तक... 'पेड्डी' से गर्दा उड़ाएंगे Ram Charan, 'मुन्नाभैया' भी देंगे साथ

    PEDDI MOVIE

    इससे हमें बहुत ज्यादा आत्मविश्वास मिला। आप दोनों (सलमान और आमिर) का शुक्रिया, इस सफर की शुरुआत करने के लिए आप दोनों का धन्यवाद। हमें पूरा भरोसा था कि इस तरह की फिल्में पहले भी कामयाब रही हैं और जाहिर है कि हमने भी उसी रास्ते को अपनाया।

    इस तरह से पेड्डी के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान राम चरण ने सलमान खान और आमिर खान को क्रेडिट दिया है। बता दें कि सलमान की सुल्तान और आमिर की दगंल साल 2016 की सबसे सफल मूवीज में से एक हैं, जिन्होंने 10 साल पहले बॉक्स ऑफिस कमाई के मामले में जमकर तबाही मचाई थी।

    खबरें और भी

    कब रिलीज होगी पेड्डी

    वैसे तो राम चरण स्टारर पेड्डी 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। लेकिन मेकर्स इसकी रिलीज में बदलाव किया और अब ये मूवी 4 जून 2026 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। गौर किया जाए पेड्डी की स्टार कास्ट की तरफ उसमें राम चरण के अलावा जाह्ववी कपूर, बोमन ईरानी, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बापू जैसे कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे।

    यह भी पढ़ें- Ram Charan बॉक्स ऑफिस पर फिर लाएंगे भूचाल, इस तारीख को आएगा Peddi का ट्रेलर; भोपाल के लोगों को मिलेगा सरप्राइज