Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ram Charan बॉक्स ऑफिस पर फिर लाएंगे भूचाल, इस तारीख को आएगा Peddi का ट्रेलर; भोपाल के लोगों को मिलेगा सरप्राइज

    Updated: Sat, 09 May 2026 04:56 PM (IST)

    राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। अब जल्द ही इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है, जिसके साथ उन्हें एक ...और पढ़ें

    पेड्डी के ट्रेलर रिलीज डेट पर आया अपडेट/ फोटो- Instagram

    पेड्डी के ट्रेलर रिलीज डेट पर आया अपडेट/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राम चरण एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। उनकी एक्शन स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेड्डी' (Peddi Movie) अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के पोस्टर्स और टीजर तो फैंस की उत्सुकता पहले से ही बढ़ा चुके हैं और अब जल्द ही फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर भी मेकर्स रिलीज करने के लिए तैयार हैं। कब आएगा 'पेड्डी' का धांसू ट्रेलर, विस्तार से पढ़ें:

    अगले हफ्ते रिलीज किया जाएगा 'पेड्डी' का ट्रेलर

    साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पेड्डी' का ट्रेलर अगले वीकेंड भोपाल में रिलीज किया जाएगा। इस एक्शन स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म का ट्रेलर 16 मई, शनिवार को दर्शकों के सामने आ जाएगा। इस ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च के खास मौके पर राम चरण के अलावा फिल्म के निर्देशक बुची बाबू साना, निर्माता वेंकट सतीश किलारू, सुकुमार और जान्हवी कपूर भी भोपाल में मौजूद रहेंगे।

    रिपोर्ट्स की मानें तो ट्रेलर के साथ-साथ 'पेड्डी' के मेकर्स फैंस को एक और बड़ा सरप्राइज देने वाले हैं। इस भव्य इवेंट में म्यूजिक उस्ताद ए आर रहमान लाइव परफॉर्म कर सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें- RRR के बाद अमेरिका में राम चरण का तूफान; महज 4 घंटे में Peddi ने रचा इतिहास, रिलीज से पहले ही टूटे रिकॉर्ड्स!

    alwaysramcharan_1774585481_3861825132176591017_15738947529

    विदेशों में धड़ाधड़ नोट छाप रही है 'पेड्डी' 

    राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर 'पेड्डी' की इंडिया में जहां एडवांस बुकिंग खुलने का फैंस को इंतजार है, तो वहीं विदेशों में यह शुरू हो चुकी है। अमेरिका में फिल्म की एडवांस बुकिंग को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और धड़ाधड़ 'पेड्डी' की टिकटें बिक रही हैं। इस फिल्म ने 24 घंटे में ही धमाल मचा दिया है। अब तक नॉर्थ अमेरिका में 'पेड्डी' के प्रीमियर की प्री-सेलिंग में टिकट बिक्री से 1.32 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है। मूवी ने विदेशों में 'गेम चेंजर' के शुरूआती प्री-सेल रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। 

    alwaysramcharan_1775114533_3866263255664869268_15738947529

    इस फिल्म में राम चरण के अलावा शिव राजकुमार, जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। सिनेमाघरों में यह फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' और 'बंदर' से एक दिन पहले 4 जून 2026 को रिलीज होगी। 'धुरंधर 2' (Dhurandhar: The Revenge) की सफलता के बाद इस फिल्म से कमाई की अच्छी उम्मीद है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Peddi में लगेगा आइटम सॉन्ग का तड़का, लटकों-झटकों से धूम मचाएगी ये सुंदर हसीना