Peddi में लगेगा आइटम सॉन्ग का तड़का, लटकों-झटकों से धूम मचाएगी ये सुंदर हसीना
साउथ सुपरस्टार राम चरण की अपकमिंग पिल्म पेड्डी के आइटम सॉन्ग के लिए इस एक्ट्रेस को कास्ट किया गया है। ...और पढ़ें

साउथ की पेड्डी फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
पेड्डी में नजर आएगी ये मशहूर एक्ट्रेस
आइटम सॉन्ग से मचाएगी धमाल
राम चरण की अगली फिल्म पेड्डी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लंबे समय से साउथ सुपरस्टार राम चरण की आने वाली फिल्म पेड्डी का नाम चर्चा में बना हुआ है। बीते समय में रिलीज डेट में बदलाव को लेकर इस मूवी ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। अब खबर आ रही है कि फिल्म में एक आइटम सॉन्ग होगा, जिसके लिए मेकर्स ने एक्ट्रेस का नाम फाइनल कर लिया है।
इस मामले को लेकर बीते समय में अभिनेत्री मृणाल ठाकुर का नाम चर्चा में रहा है, लेकिन उनकी बजाय एक बेहद खूबसूरत हसीना आपको पेड्डी में ठुमके लगाते हुई नजर आएगी। आइए जानते हैं कि वह अदाकारा कौन है।
पेड्डी में नजर आएगी ये एक्ट्रेस
मूल रूप से स्पोर्ट्स एक्शन थ्रिलर पेड्डी में अभिनेता राम चरण और जाह्नवी कपूर की जोड़ी लीड रोल में नजर आएंगी। इसके अलावा अन्य कास्ट में शिवा राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू के नाम शामिल हैं। काफी दिनों से इस मूवी में आइटम सॉन्ग के लिए एक्ट्रेस की तलाश हो रही थी, जो अब पूरी हो गई है। दरअसल पैन-इंडिया सिनेमा की बज गर्ल श्रुति हासन फिल्म में एक हाई-एनर्जी स्पेशल डांस नंबर में नजर आने वाली हैं, जिसकी शूटिंग इस वक्त चल रही है।
यह भी पढ़ें- Janhvi Kapoor के 'शराब' वाले बयान पर मचा बवाल, एक्ट्रेस की टीम ने ऑफिशियल स्टेटमेंट में दी सफाई

इससे पहले उन्हें एक और बड़े प्रोजेक्ट वाराणसी के लिए भी अप्रोच किया गया था। इससे साफ है कि भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी आने वाली फिल्मों में उनकी डिमांड और मौजूदगी लगातार बढ़ रही है। ऐसे मेंआने वाले समय में पेड्डी में आपको श्रुति अपने लटकों-झटकों से पर्दे पर धमाल मचाती हुई नजर आएंगी। इससे पहले भी तेवर जैसी कई मूवीज में वह आइटम सॉन्ग्स करती हुई दिखाई दे चुकी हैं।
-1777887722976.jpg)
श्रुति हासन के बारे में बता दें तो वह साउथ के दिग्गज अभिनेता कमल हासन और एक्ट्रेस सारिक ठाकुर की बेटी हैं, जो खुद सिनेमा की बड़ी लेडी सुपरस्टार हैं। आने वाले समय में वह प्रभास स्टारर अपकमिंग फिल्म सालार 2 में अहम किरदार अदा करती दिखेंगी।
खबरें और भी
कब रिलीज होगी पेड्डी
यूं तो राम चरण स्टारर पेड्डी को बीते 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था। लेकिन मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट में बदलाव किया और इसे आगे बढ़ाया। अब ये फिल्म 4 जून 2026 को दुनियाभर के थिएटर्स में एंट्री मारेगी।