Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RRR के बाद अमेरिका में राम चरण का तूफान; महज 4 घंटे में Peddi ने रचा इतिहास, रिलीज से पहले ही टूटे रिकॉर्ड्स!

    Updated: Fri, 08 May 2026 02:55 PM (IST)

    साउथ सुपरस्टार राम चरण की आने वाली फिल्म 'पेड्डी' ने रिलीज से पहले ही उत्तरी अमेरिका में इतिहास रच दिया है। ...और पढ़ें

    रिलीज से पहले ही पेड्डी ने रचा इतिहास!

    रिलीज से पहले ही पेड्डी ने रचा इतिहास!

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार राम चरण अपनी आने वाली फिल्म पेड्डी को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। फिल्म पर राम चरण ने कड़ी मेहनत की है और अब आखिरकार पेड्डी रिलीज के लिए तैयार है। 4 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में फिल्म दस्तक दे रही है, लेकिन रिलीज से पहले ही फिल्म ने कमाल कर दिया है।

    अमेरिका में फिल्म ने रचा इतिहास

    राम चरण (Ram Charan) की इस फिल्म का डंका भारत से पहले अमेरिका में बज चुका है। 'पेड्डी' (Peddi) 2026 की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित भारतीय फिल्मों में से एक है। फिल्म के एलान के बाद से ही इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। मेकर्स ने हाल ही में पुष्टि की है कि फिल्म का फाइनल एडिट लॉक हो चुका है।

    यह भी पढ़ें- रिलीज से कुछ दिन पहले ही बदली Peddi की रिलीज डेट, मेकर्स ने बदला इरादा, अब कब आएगी Ram Charan की फिल्म?

    WhatsApp Image 2026-05-08 at 1.23.09 PM

    यह फिल्म 3 जून 2026 को अपने वर्ल्डवाइड प्रीमियर के लिए तैयार है, जिसके बाद 4 जून को इसे दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा। लेकिन प्रीमियर से पहले ही, 'पेड्डी' ने रिकॉर्ड तोड़ प्री-सेल्स के साथ नया कारनामा किया है।

    नॉर्थ अमेरिका में एडवांस बुकिंग शुरू होते ही फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने महज चार घंटों के भीतर $100K का आंकड़ा पार कर लिया, जो इतने कम समय में किसी भी भारतीय फिल्म की टिकट बिक्री के लिए एक नया बेंचमार्क है।

    खबरें और भी

    रिलीज से पहले ही फिल्म ने की अच्छी कमाई

    इस हिसाब से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म अभी रिलीज तक नहीं हुई है, उससे पहले ही फिल्म अच्छी खासी कमाई कर रही है। फिल्म का ट्रेलर भी अभीतक नहीं आया, इससे पहले ही फैंस राम चरण की फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

    आपको बता दें कि अमेरिका प्री-सेल्स की ये जानकारी प्रत्यंगिरा सिनेमाज ने शेयर की है, जो नॉर्थ अमेरिका में इसके डिस्ट्रीब्यूशन का काम संभाल रहे हैं। यह फिल्म नॉर्थ अमेरिका, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और कई देशों में एक बड़े स्तर पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

    peddi

    फिल्म के लिए राम चरण ने कड़ी मेहनत की है। वहीं मूवी के पोस्टर और लुक्स सामने आते जा रहे हैं। इसके अलावा फिल्म के गानों को भी पसंद किया जा रहा है। बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में राम चरण लीड रोल में हैं, जिनके साथ शिव राजकुमार, जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor), दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी नजर आएंगे। अब तो इंतजार कीजिए 4 जून का जब फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

    यह भी पढ़ें- Peddi में लगेगा आइटम सॉन्ग का तड़का, लटकों-झटकों से धूम मचाएगी ये सुंदर हसीना