Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जिस फिल्म से कटा था छोटी बहन खुशी का पत्ता, उसी की लीड हीरोइन बनीं Janhvi Kapoor, जल्द होगी रिलीज

    Updated: Mon, 18 May 2026 02:15 PM (IST)

    जाह्नवी कपूर जल्द ही उस मूवी में नजर आएंगी, जिसकी लीड हीरोइन का ऑफर पहले खुशी कपूर को मिला था। ...और पढ़ें

    खुशी और जाह्ववी कपूर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    खुशी और जाह्ववी कपूर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. जल्द रिलीज होगी जाह्ववी कपूर की अगली फिल्म

    2. पहले खुशी कपूर को ऑफर हुई थी मूवी

    3. इस मूवी में नजर आएंगी जाह्ववी कपूर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्माता करण जौहर की फिल्म धड़के से हिंदी सिनेमा में जोरदार एंट्री मारने वालीं अभिनेत्री जाह्ववी कपूर को भला कौन नहीं जानता। अपनी मां और लेडी सुपरस्टार श्रीदेवी की तरह जाह्ववी ने भी इंडस्ट्री में अपनी कमाल की अदाकारी का जलवा बिखेरा है।

    इस बीच एक खबर सामने आ रही है, जो जाह्ववी कपूर की एक अपकमिंग मूवी से जुड़ी हुई है। उस फिल्म का ऑफर पहले जाह्ववी की छोटी बहन और एक्ट्रेस खुशी कपूर को मिला था। बाद में मेकर्स ने अपना विचार बदल लिया। पूरा मामला क्या था, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं- 

    जाह्ववी कपूर की अगली फिल्म

    अभिनेत्री जाह्नवी कपूर इन दिनों हिंदी सिनेमा के साथ-साथ दक्षिण भारतीय फिल्में भी कर रही हैं। आगामी दिनों में वह राम चरण अभिनीत फिल्म पेड्डी में नायिका अचियम्मा की भूमिका में नजर आएंगी। हालांकि, इस रोल को लेकर दिलचस्प बात यह है कि जाह्नवी से पहले यह रोल उनकी छोटी बहन और अभिनेत्री खुशी कपूर को ऑफर हुआ था।

    यह भी पढ़ें- मां Sridevi की आखिरी फिल्म से हिट होगा बेटी का करियर, MOM 2 में दिखेंगी खुशी कपूर, शुरू हुई थ्रिलर की शूटिंग

    khushi janhvi

    फिल्म के निर्देशक बुची बाबू सना ने इस बारे में हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि मैंने शुरू में खुशी कपूर को फिल्म की कहानी सुनाई थी। हालांकि, जब मैंने उन्हें सामने से खुद देखा, तो मुझे लगा कि वह इस पात्र के लिए बहुत छोटी हैं। अब सोचिए मुझे खुशी को रिजेक्ट करके उसी घर में जाह्नवी को वही कहानी सुनानी पड़ी।

    खबरें और भी

    janhvi kapoor sister (1)

    मुझे बुरा लगा और मैंने जाह्नवी से भी पूछा था कि क्या खुशी को इसका बुरा नहीं लगा। आगे बुची ने कहा कि मैंने बताया कि मैंने उनकी बहन को क्यों रिजेक्ट किया। मैंने खुशी की तरफ देखा, हाय हेल्लो के बाद उनसे कहा कि मुझे फिल्म में आप नहीं, आपकी बहन चाहिए। सिनेमा के लिए ऐसी चीजें करनी पड़ती हैं।

    कब रिलीज होगी पेड्डी

    जाह्नवी कपूर और राम चरण स्टारर पेड्डी को लेकर सिनेमाई गलियारों में सुर्खियां काफी तेज हैं। यूं तो ये फिल्म बीते 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। हालांकि, मेकर्स इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया और अब स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा पेड्डी चार जून को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। जिसमें जाह्नवी अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। इससे पहले जाह्नवी कपूर साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की साउथ फिल्म देवरा में नजर आ चुकी हैं। 

    यह भी पढ़ें- Ram Charan बॉक्स ऑफिस पर फिर लाएंगे भूचाल, इस तारीख को आएगा Peddi का ट्रेलर; भोपाल के लोगों को मिलेगा सरप्राइज