Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Peddi Trailer: पहलवान से लेकर क्रिकेटर तक... 'पेड्डी' से गर्दा उड़ाएंगे Ram Charan, 'मुन्नाभैया' भी देंगे साथ

    Updated: Mon, 18 May 2026 05:52 PM (GMT+05:30)

    Peddi Trailer Out: सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पेड्डी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो वाकई में शानदार है। ...और पढ़ें

    पेड्डी का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

    पेड्डी का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार राम चरण एक बार फिर से दर्शकों के दिलों पर दस्तक देने आ रहे हैं। राम चरण की मच अवेटेड फिल्म पेड्डी का हाल ही में ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस ट्रेलर में खेल, इमोशन्स के साथ देसी कल्चर की नई झलक नजर आई है।

    कैसा है पेड्डी का ट्रेलर?

    राम चरण (Ram Charan) की पेड्डी का इंतजार पिछले काफी वक्त से किया जा रहा था। पेड्डी मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक बनी हुई है। फिल्म में राम चरण लीड रोल में नजर आएंगे, जबकि जान्हवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। जैसे ही फिल्म के गाने (Peddi Songs), पोस्टर्स और ग्लिम्प्स सामने आए, वैसे ही पेड्डी को लेकर जबरदस्त बज बन गया।

    यह भी पढ़ें- Ram Charan बॉक्स ऑफिस पर फिर लाएंगे भूचाल, इस तारीख को आएगा Peddi का ट्रेलर; भोपाल के लोगों को मिलेगा सरप्राइज

    pedddii

    अब मेकर्स ने मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट के दौरान फिल्म का पावर-पैक्ड ट्रेलर लॉन्च कर दिया है, जिसने एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है। ट्रेलर में इमोशन्स, एक्शन और देसी मिट्टी की असली झलक देखने को मिलती है, जहां खेल लोगों की जिंदगी और कल्चर का अहम हिस्सा हैं।

    Janhvi Peddi

    करीब 3 मिनट के इस ट्रेलर में आंध्र प्रदेश के विजयनगरम शहर की कहानी को दिखाया गया है। जहां राम चरण एक एथलीट का किरदार निभा रहे हैं, जो अलग-अलग खेलों में महारत हासिल करके बैठे हैं। पहलवानी से लेकर क्रिकेट को भी राम चरण खेलते हुए नजर आते हैं। ट्रेलर में जाहन्वी कपूर (Janhvi Kapoor) भी नजर आईं हैं, जाहन्वी का साउथ इंडियन अवतार काफी शानदार लग रहा है।

    खबरें और भी

    Boman Irani

    ट्रेलर में दिव्येंदू-बोमन की भी झलक

    ट्रेलर में बोमन ईरानी (Boman Irani) भी अलग अंदाज में दिख रहे हैं। इसके अलावा इस बार साउथ सिनेमा का रुख करने पहुंचे हैं मिर्जापुर के मुन्नाभैया यानि एक्टर दिव्येंदू शर्मा (Divyendyu Sharma) भी डेब्यू कर रहे हैं। दिव्येंदू भी अपने उसी अल्हड़ अंदाज में डायलॉग्स बोलते दिखे हैं।

    Munna Bhaiya

    इसके अलावा शिव राजकुमार और जगपति बाबू का किरदार भी बस देखते ही बन रहा है। इन्होंने भी ट्रेलर में जान डाली है। आपको बता दें कि, इससे पहले मेकर्स राम चरण के पेड्डी (Peddi Trailer) पहलवान और क्रिकेटर वाले लुक को रिवील कर चुके थे, लेकिन ट्रेलर में दर्शकों को उनका बिल्कुल नया अंदाज देखने मिला। ट्रेलर में राम चरण तीन अलग-अलग स्पोर्ट्स और तीन पूरी तरह अलग अवतारों में नजर आ रहे हैं, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को अगले लेवल पर पहुंचा दिया है।

    फिल्म में ए. आर. रहमान (A R Rahman) ने अपना संगीत दिया है। फिल्म के गाने पहले ही हिट हो चुके हैं। पेड्डी को बुची बाबू सना (Buchi Babu Sana) ने लिखा और डायरेक्ट किया है। पेड्डी (Peddi Release) का ग्रैंड प्रीमियर 3 जून को रखा गया है, जिसके बाद फिल्म 4 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

     यह भी पढ़ें- Mirzapur के 'मुन्नाभैया' अब साउथ में दिखाएंगे स्वैग, राम चरण की Peddi से सामने आया दिव्येंदू का धांसू 'रामबुज्जी' लुक