Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Mirzapur के 'मुन्नाभैया' अब साउथ में दिखाएंगे स्वैग, राम चरण की Peddi से सामने आया दिव्येंदू का धांसू 'रामबुज्जी' लुक

    Updated: Sat, 16 May 2026 10:27 AM (IST)

    राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' (Peddi) के मेकर्स ने रामबु्ज्जी के रूप में मिर्जापुर के मुन्नाभैया यानी दिव्येंदु का लुक रिलीज किया। जिसे लेकर फैंस के बीच ख ...और पढ़ें

    राम चरण की पेद्दी में नजर आएंगे दिव्येंदू

    राम चरण की पेद्दी में नजर आएंगे दिव्येंदू

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राम चरण स्टारर फिल्म 'पेद्दी' (Peddi) जब से अनाउंस हुई है, तब से ही काफी चर्चा में है। फिल्म की रिलीज से पहले, मेकर्स यह पक्का कर रहे हैं कि फ़ैन्स को लगातार अपडेट मिलते रहें, और वे फिल्म की शूटिंग की दिलचस्प झलक दिखाकर उन्हें उत्साहित कर रहे हैं।

    फिल्म से दिव्येंदू की पहली झलक आई सामने

    हाल ही में एक एक अपडेट में मेकर्स ने अब एक्टर दिव्येंदु को 'रामबुज्जी' के तौर पर इंट्रोड्यूस किया है। अपने सोशल मीडिया पर, Peddi के मेकर्स ने सेट से Rambujji, यानी Divyenndu की एक रोमांचक झलक शेयर की।

    peddi (1)

    यह भी पढ़ें- RRR के बाद अमेरिका में राम चरण का तूफान; महज 4 घंटे में Peddi ने रचा इतिहास, रिलीज से पहले ही टूटे रिकॉर्ड्स!

    इस दिन सामने आएगा ट्रेलर

    कैप्शन में लिखा था, 'Rambujji को Hi कहिए। GAME शुरू होने वाला है! दिव्येंदू को पेद्दी की दुनिया में देखिए। पेद्दी का ट्रेलर 18 मई को आएगा और यह 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पेद्दी के लिए तैयार रहिए'।


    पेद्दी की कास्ट

    राम चरण की पेद्दी को लेकर लोगों में उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है, क्योंकि मेकर्स फिल्म में राम चरण के जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन वाले शानदार पोस्टर और दमदार झलकियां लगातार जारी कर रहे हैं। बुची बाबू सना द्वारा लिखी और निर्देशित ‘Peddi’ में राम चरण मुख्य भूमिका में हैं, और उनके साथ शिव राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू भी नजर आएंगे।

    खबरें और भी

    वृद्धि सिनेमाज के बैनर तले वेंकट सतीश किलारू द्वारा निर्मित और मैत्री मूवी मेकर्स के सहयोग से बनी यह फिल्म दर्शकों के बीच ज़बरदस्त उत्सुकता जगा रही है। धुरंधर (Dhurandhar) और राजा शिवाजी की शानदार सफलता के बाद, ‘Peddi’ को उत्तरी भारत (नॉर्थ इंडिया) में Jio Studios द्वारा रिलीज किया जाएगा।

    कब रिलीज होगी फिल्म?

    इस फिल्म का प्रीमियर 3 जून, 2026 को दुनिया भर में होगा, जिसके बाद 4 जून, 2026 को इसे दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Ram Charan बॉक्स ऑफिस पर फिर लाएंगे भूचाल, इस तारीख को आएगा Peddi का ट्रेलर; भोपाल के लोगों को मिलेगा सरप्राइज