Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Upcoming Release: थिएटर्स में मनोरंजन का महा संग्राम, जून के पहले वीक में रिलीज होंगी 5 फिल्में

    Updated: Mon, 01 Jun 2026 10:17 PM (IST)

    जून का पहले सप्ताह में बड़े पर्दे पर 5 मोस्ट अवेटेड फिल्मों को रिलीज किया जाना है। ...और पढ़ें

    इस वीक रिलीज होंगी ये मूवीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    इस वीक रिलीज होंगी ये मूवीज (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. थिएटर्स में इस वीक होगा धमाल

    2. रिलीज होंगी ये 5 बड़ी फिल्में

    3. लिस्ट में शामिल मोस्ट अवेटेड थ्रिलर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मनोरंजन जगत के लिए जून का पहला हफ्ता बेहद खास रहने वाला है। इस बार थिएटर्स में लेटेस्ट मूवीज की बाढ़ आने वाली है, जिसमें हिंदी, साउथ और अंग्रेजी सिनेमा की 5 मोस्ट अवेटेड मूवीज के नाम शामिल हैं।

    इन सभी फिल्मों को सिनेप्रेमी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म होने जा रहा है। आइए जानते हैं कि इस वीक बड़े पर्दे पर कौन-कौन से थ्रिलर आ रहे हैं-

    पेड्डी (Peddi)

    अपकमिंग थिएटर्स रिलीज की लिस्ट में पहला नाम साउथ सुपरस्टार राम चरण की बहुचर्चित फिल्म पेड्डी का शामिल हो रहा है। स्पोर्ट्स ड्रामा पेड्डी में राम एक ऐसे एथलीट की भूमिका निभा रहे हैं, जो क्रिकेट, कु्श्ती और रनिंग जैसे खेलों में अपना लोहा मनवाता हुआ नजर आएगा। 4 जून को पेड्डी को थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा और ये फिल्म इस हफ्ते की सबसे बड़ी रिलीज मानी जा रही है।

    upcoming releases (3)

    यह भी पढ़ें- 3 भारतीय फिल्मों का अकेले ही गणित बिगाड़ देगी ये हॉलीवुड मूवी, बॉक्स ऑफिस पर होगी कांटे की टक्कर

    बंदर (Bandar)

    इस सूची में दूसरा नाम निर्देशक अनुराग कश्यप की डार्क कॉमेडी थ्रिलर फिल्म बंदर का है। जिसमें अभिनेता बॉबी देओल अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म बंदर 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। देव डी और गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी मूवीज बनाने वाले अनुराग की इस आने वाली फिल्म से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। 

    upcoming releases (2)

    है जवानी तो इश्क होना है (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai)

    बंदर और पेड्डी को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देने के लिए अभिनेता वरुण धवन की मोस्ट अवेटेड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जवानी तो इश्क होना है आ रही है। 5 जून को रिलीज होने वाली इस मूवी में वरुण के साथ-साथ अभिनेत्री मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आएंगी। 

    खबरें और भी

    hai jawani to ishq hona hai movie (1)

    ही मैन (He Man)

    मास्टर ऑफ द यूनिवर्स द्वारा इस वीक हॉलीवुड की बहुचर्चित सुपरहीरो फिल्म ही-मैन भी इसी वीक थिएटर्स में एंट्री मारने के लिए तैयार है। हॉलीवुड सुपरस्टार निकोलस गैलिट्जिन स्टारर ही-मैन 5 जून को रिलीज हो रही है। 

    he-man-movie-2026-(5)-1779871185577

    स्कैरी (Scary)

    स्केरी मूवी एक आगामी हॉलीवुड की हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन माइकल टिड्स ने किया है। अब ये मूवी 5 जून से सिनेमाघरों में ऑडियंस को डराने और हंसाने का काम करती हुई नजर आएगी। 

    upcoming releases (1)

    यह भी पढ़ें- OTT Release: खुलेगी 'गुल्लक' निकलेगा 'धुरंधर', 'मां-बहन' का भी ड्रामा; ओटीटी पर इस हफ्ते एंटरटेनमेंट की बौछार