Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    OTT Release: खुलेगी 'गुल्लक' निकलेगा 'धुरंधर', 'मां-बहन' का भी ड्रामा; ओटीटी पर इस हफ्ते एंटरटेनमेंट की बौछार

    Updated: Mon, 01 Jun 2026 06:50 PM (IST)

    OTT Release This Week: ओटीटी पर एक्शन, क्राइम और फैमिली ड्रामा का फुल डोज मिलने वाला है। इस हफ्ते मोस्ट अवेटेड फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। ...और पढ़ें

    ओटीटी पर इस हफ्ते एंटरटेनमेंट का फुल डोज। फोटो क्रेडिट- जागरण

    ओटीटी पर इस हफ्ते एंटरटेनमेंट का फुल डोज। फोटो क्रेडिट- जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इश्क, जुनून, कत्ल, बदला और फैमिली सियाप्पा... जून का पहला हफ्ता और ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का फुल धमाका होने वाला है। जून के पहले हफ्ते में ब्लॉकबस्टर फिल्में और मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। 

    इस आर्टिकल में हम आपको इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं। देखिए लिस्ट...

    ओटीटी पर रिलीज होने वाली अपकमिंग मूवीज

    मां बहन (Maa Behen)

    माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, धरना दुर्गा और रवि किशन की क्राइम-कॉमेडी फिल्म मां बहन सीधे ओटीटी पर रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी रेखा, जया और सुष्मा की है जिनकी जिंदगियों में तब हलचल पैदा हो जाती है, जब उनके घर के किचन में लाश मिलती है।

    ओटीटी प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स

    रिलीज डेट- 4 जून

    धुरंधर 2 (Dhurandhar 2)

    रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज अब सिनेमाघरों से हटकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के लिए तैयार है। दुनियाभर में 1800 करोड़ के पार कमाई करने वाली धुरंधर 2 की कहानी धुरंधर के प्लॉट से आगे बढ़कर जसकीरत सिंह के हमजा बनने और लयारी से गैंगस्टर का सफाया करने के इर्द-गिर्द घूमती है।

    ओटीटी प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार

    रिलीज डेट- 5 जून

    Dhurandhar 2

    ऑफिस रोमांस (Office Romance)

    जेनिफर लोपेज और ब्रेट गोल्डस्टीन की अपकमिंग फिल्म ऑफिस रोमांस भी इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही है। फिल्म की कहानी एक कामकाजी CEO की है जो भाईचारे-विरोधी नीति पर चलती है लेकिन फिर उसकी जिंदगी में प्यार की एंट्री होती है और कहानी में नया ट्विस्ट आता है।

    खबरें और भी

    ओटीटी प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स

    रिलीज डेट- 5 जून

    ओटीटी पर आने वाली अपकमिंग वेब सीरीज

    नॉट सूटेबल फॉर वर्क (Not Suitable for Work)

    अमेरिकन कॉमेडी सीरीज नॉट सूटेबल फॉर वर्क की कहानी मैनहैटन में सेट पांच महत्वाकांक्षी नौजवान पेशेवरों की है, जो मरे हिल इलाके में अपने करियर में सफलता और निजी खुशी पाने की कोशिश करते हैं।

    ओटीटी प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार

    रिलीज डेट- 2 जून

    मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी (Made in India: A Titan Story)

    उद्योगपति JRD टाटा की बायोग्राफिकल ड्रामा सीरीज इन दिनों चर्चा में है। सीरीज में JRD टाटा की भूमिका नसीरुद्दीन शाह निभा रहे हैं जबकि जिम सरभ ने जर्क्सिस देसाई की भूमिका निभाई है। यह कहानी टाटा और टाइटन ब्रांड के सफर को दिखाएगी।

    ओटीटी प्लेटफॉर्म- अमेजन एमएक्स प्लेयर

    रिलीज डेट- 3 जून

    गुल्लक सीजन 5 (Gullak Season 5)

    TVF की सुपरहिट फैमिली ड्रामा सीरीज गुल्लक चार सुपरहिट सीजन के बाद पांचवें सीजन के साथ लौट रही है। इस बार मिश्रा फैमिली के बड़े बेटे अन्नू मिश्रा के किरदार में 12वीं फेल फेम एक्टर अनंत जोशी नजर आने वाले हैं। पांचवां सीजन भी मिश्रा परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी और परेशानियों को दिखाएगी।

    ओटीटी प्लेटफॉर्म- सोनी लिव

    रिलीज डेट- 5 जून

    डॉन्ट कॉल इट अ कमबैक (Don't Call It A Comeback)

    यह एक स्पोर्ट्स डॉक्यू-सीरीज है जो खेल इतिहास के कुछ सबसे यादगार उलटफेरों और आखिरी पलों में मिली जीतों को दिखाएगी। स्पोर्ट्स कमेंटेटर नोआ ईगल इस सीरीज को होस्ट कर रहे हैं।

    ओटीटी प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार

    रिलीज डेट- 1 जून

    यह भी पढ़ें- OTT पर Comedy Thriller का होगा धमाका, सिनेमाघरों के बाद ऑनलाइन स्ट्रीम होने वाली है Jetlee मूवी

    Don't Call It Comeback

    यूफोरिया सीजन 3 (Euphoria Season 3)

    मोस्ट वॉच्ड वेब सीरीज में से एक यूफोरिया का तीसरा सीजन इस हफ्ते खत्म हो रहा है। प्यार, ट्रॉमा, नशे की लत और खुद की पहचान से जुड़ी चुनौतियों के इर्द-गिर्द घूमने वाली सीरीज में कई सवाल के जवाब मिलेंगे, जिनके जवाब दर्शक तलाश रही थी।

    ओटीटी प्लेटफॉर्म- जियो हॉटस्टार

    रिलीज डेट- 1 जून

    ब्राउन (Brown)

    ओटीटी फिल्म मर्डर मुबारक करने के बाद करिश्मा कपूर अपनी पहली वेब सीरीज ब्राउन करने जा रही हैं। सिटी ऑफ डेथ नॉवेल पर बेस्ड ब्राउन की कहानी कोलकाता में सेट एक पुलिस ऑफिसर रीता ब्राउन (करिश्मा) की है जो पर्सनल लाइफ की चुनौतियों के बीच शहर में हत्या की गुत्थी सुलझाती है।

    ओटीटी प्लेटफॉर्म- जी5

    रिलीज डेट- 5 जून

    माइकल जैक्सन: द वर्डिक्ट (Machael Jackson: The Verdict)

    यह लिमिटेड डॉक्यूमेंट्री सीरीज 2005 में हुए उस बेहद चर्चित मुकदमे को फिर से दिखाती है, जिसमें दिवंगत पॉप आइकन माइकल जैक्सन शामिल थे। कोर्टरूम के बयानों और पुराने रिकॉर्ड्स के जरिए माइकल जैक्सन के सबसे विवादित पलों में से एक की पड़ताल करती है।

    ओटीटी प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स

    रिलीज डेट- 3 जून

    यह भी पढ़ें- हवेली, पिज्जा और खौफनाक मंजर..., 7 महीने बाद OTT पर दिल दहलाने आ रही 1 घंटे 48 मिनट की फिल्म, मजाक पड़ेगा भारी