यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
MS Dhoni और राम चरण को साथ देख खुशी से झूम उठे फैंस, लोगों को याद आई क्रिकेटर-एक्टर की तीन-तीन हैट्रिक
MS Dhoni- Ram Charan राम चरण ने हाल ही में मुंबई में क्रिकेट की दुनिया के कैप्टन कूल कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात क ...और पढ़ें

HighLights
- राम चरण ने की महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात
- दोनों की फोटोज देख अपनी खुशी को काबू नहीं कर पाए फैंस
- राम चरण और महेंद्र सिंह धोनी को बताया 'भारत का गौरव'
नई दिल्ली, जेएनएन। Ms Dhoni- Ram Charan: राम चरण इन दिनो मुंबई आये हुए हैं। वह कुछ दिनों पहले ही मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। अब हाल ही में उनकी एक और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
उनकी ये फोटो इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ है, जिनसे हाल ही में RRR एक्टर ने हाल ही में मुलाकात की। इस फोटो को खुद साउथ के सुपरस्टार एक्टर ने महेंद्र सिंह धोनी को 'इंडिया का गौरव' बताया। सोशल मीडिया पर अपने-अपने फील्ड के सुपरस्टार्स पर प्यार लुटाने से फैंस भी पीछे नहीं हटें।
राम-चरण और एम एस धोनी को देख लोगों के चेहरों पर आई मुस्कान
साउथ स्टार राम चरण द्वारा शेयर की गयी इस फोटो में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी बढ़े हुए बालों के साथ ब्लू कॉलर टी-शर्ट और बैगी जींस में बेहद ही शानदार लग रहे हैं, तो वहीं मेहंदी शर्ट में राम चरण का लुक भी देखते ही बन रहा है।
यह भी पढ़ें: Ram Charan ने मुंबई आते ही सिद्धिविनायक मंदिर में लिया गणपति बप्पा का आशीर्वाद, इस वजह से लोगों ने की तारीफ
अपने-अपने फील्ड के महारथियों को साथ देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "ये आज की सबसे शानदार फोटो है। भारत के असली गौरव एक ही फ्रेम में हैं"। दूसरे यूजर ने लिखा, "एक दिल के दो सबसे पसंदीदा किरदार"। अन्य यूजर ने लिखा, "राम चरण भाई हमेशा से ही धोनी के प्रशंसक रहे हैं"।
खबरें और भी
मनोरंजन की दुनिया में धोनी की पारी खेलने की तैयारी
इस फोटो को देखने के बाद एक अन्य यूजर ने लिखा, "दोनों ही दिग्गजों ने अपने-अपने फील्ड में तीन-तीन हैट्रिक लगाई है। आपको बता दें कि धोनी ने अपनी कप्तानी में तीन ICC ट्रॉफी जीती हैं। जिनमें टी-20 वर्ल्ड कप(2007), वनडे वर्ल्ड कप (2011) और चैंपियंस ट्रॉफी (2013) शामिल है।
इसके अलावा साउथ के सुपरस्टार एक्टर राम चरण ने RRR के साथ-साथ रंगस्थलम और ध्रुवा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी सफलता का परचम लहराया।
आपको बता दें कि धोनी क्रिकेट की दुनिया में अपना जलवा दिखाने के बाद अब मनोरंजन के क्षेत्र में नई पारी खेलने जा रहे हैं। वह तमिल फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' से बतौर प्रोड्यूसर अपनी शुरुआत कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Jungkook Naatu Naatu Song: BTS सिंगर जुंगकुक ने गाया RRR का 'नाटू नाटू' सॉन्ग, भारत आने पर कही ये बात