यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jungkook Naatu Naatu Song: BTS सिंगर जुंगकुक ने गाया RRR का 'नाटू नाटू' सॉन्ग, भारत आने पर कही ये बात
BTS Singer Jungkook Naatu Naatu Song बीटीएस सिंगर जुंगकुक के चाहने वालों की कमी भारत में भी कम नहीं है। सिंगर के हर एक गाने को सुनने के लिए आर्मी बेत ...और पढ़ें

HighLights
- बीटीएस सिंगर जुंगकुक ने गाया नाटू नाटू सॉन्ग
- के-पॉप स्टार जुंगकुक ने भारत आने पर कही ये बात
- जुंगकुक की आवाज में नाटू नाटू सॉन्ग हुआ वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। BTS Singer Jungkook Naatu Naatu Song: दुनिया के टॉप म्यूजिकल बैंड में कोरियन बैंड बीटीएस भी शामिल है। सात सिंगर से बने इस बैंड की दुनियाभर में तगड़ी फैन-फॉलोइंग है। इस बैंड में शामिल एक-एक सिंगर पर करोड़ों लोग फिदा हैं। बीटीएस सिंगर जुंगकुक (BTS Singer Jungkook) भी उन्हीं में से एक हैं।
जुंगकुक न केवल अपनी आवाज या डांस को लेकर नहीं, बल्कि अपनी हैंडसम पर्सनैलिटी के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी लेडी फैन-फॉलोइंग सबसे ज्यादा है। बीटीएस के फैंस को आर्मी बुलाया जाता है और ये आर्मी सिर्फ कोरिया, यूएस या यूके में नहीं, बल्कि भारत में भी है। इस पॉपुलर बैंड के हर गानों को भारत में बहुत प्यार दिया जाता है। हाल ही में, बीटीएस स्टार जुंगकुक ने अपनी इंडियन बीटीएस आर्मी को लाइव सेशन में एक बड़ा सरप्राइज दे दिया।
यह भी पढ़ें- Mahira Khan Wedding: दुल्हन के लिबाज में माहिरा खान ने लूटी महफिल, सामने आया Raees एक्ट्रेस का वेडिंग वीडियो
जुंगकुक ने गाया नाटू नाटू सॉन्ग
के-पॉप स्टार जुंगकुक ने हाल ही में अपने फैंस के साथ लाइव सेशन किया। इस दौरान उन्होंने दुनियाभर में मौजूद अपने सभी फैंस द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दिया। साथ ही भारतीय फिल्म का गाना भी गाया। उन्होंने राम चरण (Ram Charan) और जूनियर एनटीआर (Junior NTR) की फिल्म 'आरआरआर' (RRR) का गाना 'नाटू नाटू' (Naatu Naatu Song) गाया, जिसे ऑस्कर भी मिल चुका है।
jungkook going "naatu naatu" while playing 'seven' 😭 pic.twitter.com/3ggrrTbOeO
— ❦ ⁷ (@jeonsfairyy) October 2, 2023
इस ऑस्कर विनिंग सॉन्ग 'नाटू नाटू' को जुंगकुक ने अपनी आवाज में गाया। फैन पेज से इसका वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है और फैंस इसे बहुत ही पसंद कर रहे हैं।
कब भारत आएंगे बीटीएस सिंगर जुंगकुक?
बीटीएस आर्मी सिंगर जुंगकुक को भारत में देखने के लिए बेताब हैं। एक यूजर ने उनसे भारत आने की रिक्वेस्ट की। इस पर जुंगकुक ने कहा, "मैं हर उस जगह जाना चाहता हूं, जहां आर्मी है।"
खबरें और भी
🐰"come to india" i want to go to anywhere where armys are at!@BTS_twt
— haruharu💜 (slow) (@haruharu_w_bts) October 3, 2023
बता दें कि आरएम, सूगा, जिन, जे-होप, जिमिन, वी और जुंगकुक से बना म्यूजिकल बैंड बंगटन सोनीडॉन उर्फ बीटीएस की शुरुआत साल 2010 में हुई थी। फिलहाल, इन दिनों बीटीएस मेंबर्स बतौर टीम ब्रेक पर हैं, क्योंकि जिन और जे-होप साउथ कोरियाई सशस्त्र बलों में अनिवार्य सैन्य सेवा दे रहे हैं।