Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Upasana के बर्थडे पर राम चरण ने शेयर किया इमोशनल वीडियो, बेटी क्लिन कारा की दिखी एक झलक

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 20 Jul 2023 08:42 PM (IST)

    Ram Charan Wish Wife Upasana उपासना कोनिडेला (Upasana) 20 जुलाई को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उपासना के लिए ये दिन डबल सेलिब्रेशन का है। दरअसल त ...और पढ़ें

    Happy Birthday Upasana, Upasana daughter Klin Kara Photo Credit Instagram
    Happy Birthday Upasana, Upasana daughter Klin Kara Photo Credit Instagram

    HighLights

    1. पासना कोनिडेला मना रही हैं अपना बर्थडे
    2. पति राम चरण ने वीडियो शेयर कर किया विश
    3. सोशल मीडिया पर वायरल हुई सेलिब्रेशन की फोटो

     नई दिल्ली, जेएनएन। Ram Charan Wish Wife Upasana: ग्लोबल स्टार राम चरण (Ram Charan) की पत्नी उपासना कोनिडेला (Upasana) गुरुवार यानी 20 जुलाई को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उपासना के लिए ये दिन डबल सेलिब्रेशन का है। दरअसल, तरफ जहां उनका बर्थडे हैं तो वहीं दूसरी ओर उनकी लाडली भी पूरे एक महीने की हो चुकी हैं। इस खास मौके पर उपासना को ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। इसी बीच पति राम चरण ने भी उन्हें खास अंदाज में विश किया है।

    राम चरण ने पत्नी को किया विश

    वाइफ Upasana के जन्मदिन पर राम चरण ने एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनकी और उपासना की लाइफ की अब तक की जर्नी को दिखाया गया है। इस वीडियो की शुरुआत इस खबर से होती है कि बच्ची आ गई है और परिवार के सदस्य तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहते हैं कि वह कितनी प्यारी लग रही है।

    फिर उपासना नजर आती है और कहती हैं, "आठ महीने बहुत आसान थे।" फिर राम कहते हैं, ''उसके बाद असली खेल शुरू हुआ.'' इसके बाद चिरंजीवी कहते हैं, 'हम सभी छोटे सितारे को गोद में लेने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।' उपासना के माता-पिता भी वीडियो में दिखाई देते हैं और कहते हैं कि यह पिछले 11 वर्षों से उत्साह बढ़ा रहा है। राम का कहना है कि इसमें काफी तनाव भी था। "11 साल पूरे हो गए। वे क्या कर रहे हैं?" आगे उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हर चीज़ समय में अपनी जगह बना लेती है। और तब इस बच्चे को अपना समय मिल गया और ऐसा हुआ।”

    फिर वीडियो हमें 11 साल पहले राम और उपासना की शादी के एक एक भी देखने को मिलती है। राम फिर कहते हैं कि कैसे उनके रिश्ते में किसी ने भी दूसरे व्यक्ति से अधिक त्याग नहीं किया है। उपासना फिर कहती है कि कैसे पिछले दो महीनों में वह हिल-डुल नहीं पाती थी और "हर चीज़ को लेकर भावुक हो जाती थी।" उन्होंने यह भी कहा, "मुझे ऐसा लगता है कि मां बनना मुझे संपूर्ण बनाता है।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Ram Charan (@alwaysramcharan)

    वीडियो के कैप्शन में राम ने लिखा खास मैसेज

    इस वीडियो में राम और उपासना की बेटी कारा की भी एक झलक देखने को मिलती है। इस दौरान कारा को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो इमोशनल और बेहद प्यार भरा है। राम ने वीडियो साझा किया और कैप्शन में लिखा: "जन्मदिन मुबारक हो सबसे प्यारी उप्सी और एक महीने का जन्मदिन मुबारक हो प्यारी कारा। आप हमारा सबसे अच्छा गिफ्ट हैं। बता दें, इस कपल साल 2012 में शादी की थी।

    बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो

    इस फोटो में राम अपनी पूरी फैमिली के साथ नजर आ रहे हैं। ये उपासना के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर है, जिसमे दो केक नजर आ रहे हैं। एक उपासना और दूसरा कारा का पहला मंथ सेलिब्रेशन भी हुआ।  

    खबरें और भी