भीड़ से बचाते हुए बेटी क्लिन कारा को जुड़वा बच्चों से मिलवाने पहुंचे Ram Charan, कहा- 'मेरे लिए खुशी की बात'
तेलुगु सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) और उनकी पत्नी उपासना 31 जनवरी को जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने हैं। चिरंजीवी ने यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ शे ...और पढ़ें
-1769946611772_m.webp)
भीड़ में फंसे राम चरण (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। तेलुगु सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना दोबारा माता-पिता बन गए हैं। उपासना ने 31 जनवरी को दो जुड़वा बच्चे एक बेटा और बेटी को जन्म दिया। चिरंजीवी ने ये खुशखबरी सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की।
बेटी को भीड़ से बचाते दिखे रामचरण
इस बीच अभिनेता को हैदराबाद के अपोलो अस्पताल के बाहर देखा गया। उनके साथ उनकी 2 वर्षीय बेटी क्लिन कारा भी थी। हालांकि, अस्पताल के बाहर भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिया, जिससे उनके लिए अंदर जाना मुश्किल हो गया। राम चरण के आसपास इतनी भीड़ थी कि एक्टर को कार से उतरकर अस्पताल के अंदर तक जाना मुश्किल हो रहा था। राम चरण बेटी को पकड़कर भीड़ को हाथ से हटाते हुए अंदर बढ़ते नजर आए।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- Ram Charan की 'The India House' के सेट पर हादसा, सेट पर अचानक से आई बाढ़; क्रू मेंबर घायल
अस्पताल पहुंचने के बाद, रामचरण ने अपनी पत्नी उपासना के साथ एक ज्वाइंट पोस्ट में सोशल मीडिया पर अपने जुड़वां बच्चों के जन्म की घोषणा की। इस तस्वीर में उपासना का बेबी बंप दिखाई दे रहा है और साथ में उनके दो कुत्ते भी नजर आ रहे हैं।
राम चरण ने जताई खुशी
उन्होंने लिखा, "यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमें एक बेटा और एक बेटी का आशीर्वाद मिला है। दो बेटियां और एक बेटा पाकर हम बेहद खुश है। हमारे जीवन की महिलाएं हमारी सबसे बड़ी ताकत रही हैं। मैं अपने सभी प्रशंसकों, परिवार और शुभचिंतकों का बहुत आभारी हूं जिन्होंने हर पल हमारा साथ दिया और हमारा समर्थन किया।"
खबरें और भी
अपनी खुशी जाहिर करते हुए राम चरण ने कहा,“तीन बच्चों का पिता बनना मेरे लिए बहुत बड़ी खुशी की बात है। मैं अपने सभी फैन्स, परिवार वालों और शुभचिंतकों का दिल से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने हर कदम पर हमारा साथ दिया।”