Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दर्शन फैन मर्डर केस को लेकर Ram Gopal Varma ने किया रिएक्ट, बोले - ये सब Star Worship का नतीजा है...

    Updated: Thu, 13 Jun 2024 03:58 PM (GMT+05:30)

    कन्नड़ फिल्म एक्टर दर्शन थुगुदीपा का नाम एक मर्डर केस में आया है। हत्या के शक में पुलिस ने उन्हें और उनकी एक करीबी दोस्त पवित्रा गौड़ा को गिरफ्तार कर ...और पढ़ें

    Ram Gopal Verma reacts on Darshan Murder Case
    Ram Gopal Verma reacts on Darshan Murder Case

    HighLights

    1. रेणुकास्वामी नाम के एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई
    2. रामगोपाल ने इसे बताया स्टार वर्शिप का नतीजा
    3. दर्शन का फैन था रेणुकास्वामी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कन्नड़ फिल्म के पॉपुलर एक्टर दर्शन थुगुदीपा को बेंगलुरु पुलिस ने मर्डर केस में गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक्टर की दोस्त पवित्रा गौड़ा भी पुलिस हिरासत में हैं। एक्टर पर आरोप है कि उन्होंने रेणुका स्वामी नाम के व्यक्ति की हत्या करवाई थी जोकि कथित तौर पर उनकी करीबी दोस्त पवित्रा गौड़ा को गंदे मैसेज किया करता था। रेणुका स्वामी एक फॉर्मेसी कंपनी में काम करता था। एक्टर को जब गिरफ्तार किया गया उस वक्त वो अपने मैसूर वाले फार्महाउस पर थे।

    दर्शन के खिलाफ 9 जून को कामाक्षीपाल्या पुलिस ने केस दर्ज किया था। रेणुका स्वामी के परिवार ने आरोप लगाया था कि दर्शन के कहने पर उसकी हत्या की गई। न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार,इस हत्या के मामले में दर्शन और पवित्रा समेत अब तक 11 लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है। सभी को 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

    इस सिंड्रोम से पीड़ित हैं फैंस

    इस मामले में अभी पूछताछ चल रही है। अब इस मामले में जाने माने फिल्म निर्मात राम गोपाल वर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। रंगीला फेम डायरेक्टर ने अपने विचार शेयर करते हुए इस घटना को साउथ इंडस्ट्री में फैली स्टार पूजा से जोड़कर बताया। रामगोपाल वर्मा ने लिखा,"एक स्टार अपने एक फैन को मरवाने के लिए दूसरे फैन का सहारा लेता है जोकि उसकी पर्सनल लाइफ में दखल दे रहा था। ये स्टार वर्शिप सिंड्रोम (स्टार को भगवान की तरह पूजना) का एक उदाहरण है। फैंस जो हमेशा से ये चाहते हैं कि उनका फेवरेट एक्टर उनकी पसंद का काम करे,उनकी पसंद की चीज पहने या सबकुछ उनकी पसंद से करे ये इसी सिंड्रोम का साइड इफेक्ट है जिसे झुठलाया नहीं जा सकता है।"

    यह भी पढ़ें: Ram Gopal Verma ने फिर किया विवादित ट्वीट, कहा- एक्ट्रेस के कुत्ते से सीखा पैर चाटना

    राम गोपाल वर्मा ने इससे पहले एक और ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने लिखा,"एक फिल्म निर्माता को स्क्रीनप्ले को फाइनल टच देने के बाद ही शूटिंग शुरू करनी चाहिए, लेकिन कई बार निर्माता कुछ स्थितियों में तब भी स्क्रीनप्ले लिख रहे होते हैं जब शूटिंग चल रही होती है। लेकिन दर्शन की हत्या के मामले में स्क्रीनप्ले फिल्म के रिलीज होने के बाद लिखा गया।"

    खबरें और भी

    भेजता था अश्लील मैसेज

    रिपोर्ट्स में बताया गया कि इस मामले में पीड़ित रेणुका कन्नड़ एक्ट्रेस पवित्रा गोवाड को अश्लील मैसेज भेजा करता था। इस व्यवहार से नाराज होकर रेणुका की हत्या कर दी गई और कथित तौर पर उसके शव को दर्शन के सामने ही बेंगलुरु के कामाक्षिपाल्या में एक नहर में फेंक दिया।

    यह भी पढ़ें: Ram Gopal Verma की हीरोइनें जो बॉलीवुड से हुईं गायब, चंद फिल्मों के बाद शोबिज से कटा पत्ता, कहां हैं आज?