यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'रंगीला' के बाद राम गोपाल वर्मा और आमिर खान के बीच हो गई थी अनबन, ये थी वजह
दरअसल इन दिनों राम गोपाल वर्मा काफी सुर्खियो में छाए हुए हैं। राम गोपाल वर्मा अक्सर अपने बयानों के चलते ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में आमिर खान और उर्मिला मातोंडकर स्टारर फिल्म 'रंगीला' को रिलीज हुए करीब 25 साल का समय बीत चुका है। ये फिल्म उस समय काफी पसंद की गई थी। आज बी इस फिल्म के किस्से काफी चर्चित हैं। लेकिन इस फिल्म के समय अभिनेता आमिर खान और निर्देशक राम गोपाल वर्मा के बीच अनबन हो गई थी। जिसकी वजह से आमिर और राम गोपाल वर्मा दोबारा कभी साथ नहीं आए। अब सालों बाद राम गोपाल वर्मा ने इस बारे में खुलकर बात की है।
दरअसल इन दिनों राम गोपाल वर्मा काफी सुर्खियो में छाए हुए हैं। राम गोपाल वर्मा अक्सर अपने बयानों के चलते चर्चा का विषय बनते हैं। इस बार भी ऐसा ही कुछ हो रहा है। अब हाल ही में राम गोपाल वर्मा ने फिल्म 'रंगीला' को लेकर बातचीत की है। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है इस दौरान उन्होंने फिल्म रंगीला में आमिर द्वारा निभाए गए किरदार को लेकर भी बातचीत की।
बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए आमिर और अपनी अनबन के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि, 'कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में आमिर को लेकर जो कमेंट किए गए थे वो उससे नाराज हो गए थे। उस समय मोबाइल फोन नहीं हुआ करते थे। आमिर मुझसे तुरंत उस समय संपर्क नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने उस बात को मान बैठे और जानबूझकर इन बातों को टालने लगे। हालांकि इसके बाद भी मैं आमिर से मिला।'
राम गोपाल वर्मा ने बताया कि आमिर खान और उनके बीच कभी कोई अनबन नहीं रही। बल्कि उनकी दूरी की वजह केवल एक गलतफहमी थी। आमिर जहां बहुत समर्पित, भावुक और धैर्यवान किस्म के इंसान हैं। वहीं वह एक आवेगी यानी बिना कुछ सोचे समझे चीज़ कर देने वाले भी हैं।'