राज कपूर के बेटे का सुपरहिट गाना, Lata Mangeshkar ने दी आवाज; हीरोइन के 'विवादित सीन' वाला गीत आज भी कल्ट
राज कपूर के बेटे के पूरे करियर का एक ऐसा गाना जो आज भी मशहूर है। लता मंगेशकर द्वारा गाए ...और पढ़ें

HighLights
राजीव कपूर की फिल्म राम तेरी गंगा मैली का हिट गाना
लता मंगेशकर ने गाया 'तुझे बुलाएं यह मेरी बाहें' गीत
मंदाकिनी का झरने वाला सीन आज भी विवादित और चर्चित
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में कपूर खानदान का योगदान कितना रहा है, ये सभी जानते हैं। पृथ्वीराज कपूर से शुरू हुआ सिलसिला रणबीर कपूर और अब उनकी आने वाली पीढ़ियों तक आ पहुंचा हैं। हालांकि कपूर खानदान में ज्यादातर लोगों का करियर अच्छा ही रहा, लेकिन राज कपूर के एक बेटे का करियर हिंदी सिनेमा में शुरू तो धमाकेदार तरीके से हुआ, लेकिन बाद में कहीं खो गया।
राज कपूर (Raj Kapoor) से इस लाड़ले की अपने पिता से नाराजगी रही, लेकिन उन्हीं की एक फिल्म का गाना सुपरहिट रहा। कौन सा है वो आइकॉनिक गीत, आइए जानते हैं।
हिट रहा राजीव कपूर का गाना
जी हां, राज कपूर के बेटे राजीव कपूर ही वो हैं, जिन्हें फिल्म इंड्स्ट्री में पहचान तो मिली, लेकिन वो मुकाम वह हासिल नहीं कर पाए। हालांकि उन्होंने फिल्म राम तेरी गंगा मैली से खूब शौहरत पाई। इसी फिल्म का एक गाना बड़ा यादगार रहा। यूं तो फिल्म के सभी गाने सुपरहिट रहे, लेकिन फिल्म का एक गाना खासा चर्चित रहा और इस गाने का नाम है 'तुझे बुलाएं यह मेरी बाहें' (Tujhe Bulayen Yeh Meri Bahen)।

जी हां, साल 1985 में आई फिल्म राम तेरी गंगा मैली के इस गाने में मंदाकिनी और राजीव कपूर नजर आए थे। फिल्म के इस गाने में मंदाकिनी अपने प्रेमी को पुकारती नजर आईं। उत्तराखंड की वादियों और झरनों के बीच शूट हुआ यह गाना आज भी हर किसी को भाता है।
लता मंगेशकर ने गाया था गाना
इस गाने को किसी और ने नहीं बल्कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने अपनी खूबसूरत आवाज से सजाया था। गाने में लता दीदी की आवाज मानों कानों में रस सा घोलती है। इस गाने का संगीत रविंद्र जैन (Ravindra Jain) ने तैयार किया था। वहीं इसके अलावा इसके लिरिक्स भी रविंद्र जैन ने ही लिखे थे। फिल्म के इस गाने में मंदाकिनी का साड़ी वाला सीन खूब विवादित रहा।

हालांकि बाद में गाने को जब यूट्यूब पर रिलीज किया गया तो कुछ सीन्स को ब्लर किया गया और कुछ को क्लोज शॉट में लिया गया। एडिट के जरिए इन सीन्स को ठीक करने की कोशिश की गई।
आपको बता दें कि मंदाकिनी (Mandakini) का सफेद साड़ी में झरने वाला सीन हिंदी सिनेमा के मुख्य विवादित सीन्स में से एक रहा है और शायद यही वजह है कि इस फिल्म की चर्चा खूब हुई और मंदाकिनी भी खूब मशहूर हुईं।
राजीव कपूर आज हमारे बीच नही हैं, लेकिन सालों बाद आज भी उनकी फिल्म का ये गाना हिट है और अपने उसी सीन के चलते ये गाना सुर्खियों में रहा है। फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' (Ram Teri Ganga Maili) को राज कपूर ने बनाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।
