विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रामायण के 'मेघनाद' की पॉपुलैरिटी से डरते थे राजेश खन्ना... जीनत अमान के हीरो बन रातोंरात चमके थे हैंडसम हीरो

Published: Sat, 27 Dec 2025 03:55 PM (GMT+05:30)

रामानंद सागर की रामायण में मेघनाद की भूमिका निभाने वाले एक्टर कभी बॉलीवुड के बड़े अभिनेता थे जिन्होंने हिंदी सिनेमा ...और पढ़ें

रामायण के 'मेघनाद' कभी बॉलीवुड पर करते थे राज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

रामायण के 'मेघनाद' कभी बॉलीवुड पर करते थे राज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. रामायण के 'मेघनाद' बॉलीवुड में कर चुके हैं काम

  2. जीनत अमान के हीरो बने थे रामायण के 'मेघनाद'

  3. राजेश खन्ना को टक्कर देते थे रामायण एक्टर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा में कुछ कलाकार हीरो बनने की चाह लिए आते हैं, लेकिन किस्मत कभी उन्हें विलेन बना देती है तो कभी वे सपोर्टिंग एक्टर बनकर रह जाते हैं। हालांकि, कुछ कलाकार ऐसे हैं जिन्हें फिल्म से ज्यादा टीवी में काम करके सफलता हासिल हुई। रामायण के मेघनाद (Ramayan Meghnad) के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।

रामानंद सागर की रामायण में सभी कलाकार अपने किरदारों के चलते अमर हो गए। मेघनाद का किरदार निभाने वाले अभिनेता ने भी इतनी शिद्दत अपना काम किया कि आज वह इसी भूमिका के लिए जाने जाते हैं। रामायण में मेघनाद बने ये एक्टर विजय अरोड़ा (Vijay Arora) थे। 

जीनत अमान की फिल्म से चमकी थी किस्मत

विजय अरोड़ा 70 और 80 के दशक के मशहूर अभिनेता थे। 1971 में FTII से पढ़ाई करने वाले विजय अरोड़ा ने अपनी पहली फिल्म जरूरत की थी जिसमें उनके अपोजिट रीना रॉय नजर आई थीं। वह हथकड़ी, फागुन, कादंबरी, इंसाफ, 36 घंटे जैसी फिल्मों में काम किया। फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें सफलता धर्मेंद्र और जीनत की फिल्म यादों की बारात से मिली थी। हाथ में गिटार लिए 'चुरा लिया है' गाने गाते हुए विजय छा गए थे।

Vijay Arora Actor

राजेश खन्ना के लिए बन गए थे खतरा?

उस दौर में हर ओर विजय अरोड़ा के ही चर्चे थे। ऐसा कहा जाता है कि विजय की पॉपुलैरिटी से सुपरस्टार राजेश खन्ना को अपनी पॉपुलैरिटी का डर सताने लगा था। खैर, फिल्मों में अपनी उम्दा परफॉर्मेंस से ध्यान खींचने के बाद उन पर रामानंद सागर की नजर पड़ी और उन्होंने अभिनेता को मेघनाद का किरदार दिया। यादों की बारात के बाद यह टीवी सीरियल उनके लिए लकी साबित हुआ और वह मेघनाद के किरदार से अमर हो गए।

यह भी पढ़ें- पति का साली संग अफेयर...एक थप्पड़ से हुआ लकवा, 'रामायण' की इस एक्ट्रेस की मौत का 2 दिन तक नहीं चला था पता!

Vijay Arora

कैसे हुई थी रामायण के मेघनाद की मौत?

110 फिल्में और कई टीवी सीरियल्स में काम करने वाले मेघनाद उर्फ विजय अरोड़ा अपनी हैंडसम पर्सनैलिटी के लिए भी जाने जाते थे। आखिरी बार अभिनेता को इंडियन बाबू फिल्म में देखा गया था। साल 2007 में एक्टर का पेट के कैंसर की वजह से निधन हो गया था। वह सिर्फ 62 साल के थे।

यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र के जन्मदिन पर Ramayan के 'लक्ष्मण' ने खोला राज, अभिनेता से खरीदी थी ये बेशकीमती चीज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।