यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ramayan के 'लक्ष्मण' का दावा, रणबीर कपूर बनेंगे अच्छे राम, माता सीता की भूमिका के लिए आलिया भट्ट को लेकर संदेह
Ramayan Sunil Lahri Ranbir Kapoor Alia Bhatt रामानंद सागर की रामायण 3 जुलाई से शेमारू टीवी पर दुबारा से दिखाई जा रही है। इसमें अरुण गोविल ने प्रभु श्र ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन।Ramayan Sunil Lahri Ranbir Kapoor Alia Bhatt: रामायण सीरियल में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी ने एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने खुलासा किया है कि भगवान श्री राम की भूमिका में रणबीर कपूर जचेंगे लेकिन उन्हें माता सीता की भूमिका के लिए आलिया भट्ट के चयन पर संदेह है। रणबीर और आलिया दोनों नितेश तिवारी की रामायण में प्रभु राम और माता सीता की भूमिका में नजर आने वाले हैं।
आदिपुरुष को लेकर हुआ विवाद थम गया है क्या?
इस बीच, फिल्म आदिपुरुष को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद थम नहीं रहा है। गौरतलब है कि इस फिल्म में प्रभास ने भगवान श्री राम की भूमिका निभाई है। वहीं, कृति सेनन ने माता सीता की भूमिका निभाई है। लक्ष्मण की भूमिका सनी सिंह ने किया था। इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। वहीं, फिल्म के डायलॉग मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखे हैं। सीन और डायलॉग को लेकर काफी विवाद हुआ है। इसी के चलते, अब नितेश तिवारी की रामायण भी चर्चा का विषय बन गई है।
सुनील लहरी ने रामानंद सागर की रामायण में कौन सी भूमिका निभाई थी?
सुनील लहरी ने रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण की भूमिका निभाई थी। इस भूमिका को काफी पसंद किया गया था। वहीं, प्रभु श्री राम की भूमिका अरुण गोविल और माता सीता की भूमिका दीपिका चिखलिया ने निभाई थी। आज भी इस रामायण को दर्शक बड़े चाव से देखते हैं।
सुनील लहरी ने आलिया और रणबीर कपूर को लेकर क्या कहा है?
सुनील लहरी ने हिंदुस्तान टाइम्स को एक इंटरव्यू दिया है। इसमें उन्होंने विस्तार से इस विषय पर चर्चा की है। उन्होंने कहा है कि आलिया भट्ट अगर माता सीता की भूमिका 5 वर्ष पहले निभाती तो वह ज्यादा अच्छी लगती लेकिन अब इसे लेकर संदेह है। जब उनसे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बारे में पूछा गया, तब उन्होंने कहा,
खबरें और भी
"दोनों भी बहुत अच्छे कलाकार है। मुझे लगता है दोनों भी भूमिका के साथ न्याय करेंगे। रणबीर कपूर राम की भूमिका के लिए बहुत अच्छी पसंद है लेकिन मुझे लगता है सीता माता की भूमिका के लिए अगर आलिया भट्ट को 5 वर्ष पहले लिया गया होता तो वह और अच्छा काम करती। यह मेरा निजी मत है। आलिया पिछले कुछ वर्षों में बदल गई है। अब भूमिका के साथ कितना न्याय करेंगी। यह देखने वाली बात होगी।"