विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रणबीर कपूर की Ramayana को लेकर 'राम' और 'सीता' के बीच क्या हुई अनबन? दीपिका के बयान पर बोले अरुण गोविल

Published: Wed, 28 Jan 2026 04:26 PM (GMT+05:30)

रणबीर कपूर की 2026 दीवाली के मौके पर रिलीज होने वाली फिल्म 'रामायण' को लेकर फैंस में काफी उत्सुकता है। ...और पढ़ें

अरुण गोविल ने दीपिका चिखलिया के बयान पर किया रिएक्ट/ फोटो- Imdb

अरुण गोविल ने दीपिका चिखलिया के बयान पर किया रिएक्ट/ फोटो- Imdb

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 1987 में दूरदर्शन पर आई रामानंद सागर की रामायण में 'श्रीराम' बनकर फैंस के दिलों को जीतने वाले दिग्गज अभिनेता अरुण गोविल सालों बाद फिर से माइथोलॉजी जोनर में वापसी कर रहे हैं। वह नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' में 'राजा दशरथ' की भूमिका में दिखाई देंगे। 

जब अरुण गोविल रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' का हिस्सा बने थें, तो उनकी को-स्टार दीपिका चिखलिया ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उन्हें 'राम' के किरदार के अलावा किसी अन्य रूप में देखना थोड़ा अजीब है। जिस पर अब हाल ही में अरुण गोविल ने अपनी सालों पुरानी को-स्टार को जवाब दिया है।

दीपिका चिखलिया के बयान पर क्या बोले अरुण गोविल?

समाचार एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत करते हुए अभिनेता अरुण गोविल ने दीपिका चिखलिया के बयान पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा,"यह उनका अपना नजरिया है। हर किसी के पास जिंदगी में चीजों को अपनी तरह से देखने का  अधिकार है।"

यह भी पढ़ें- AR Rahman के कंट्रोवर्शियल बयान विवाद में कूदे अरुण गोविल, कहा - 'अगर ऐसा होता तो...'

arun govil-deepika chikhlia (1)

रामानंद सागर की 'रामायण' में 'सीता' की भूमिका अदा कर फेम पाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने एक मीडिया बातचीत में कहा था कि अरुण गोविल को 'राजा दशरथ' की भूमिका में देखना उनके लिए थोड़ा आउट ऑफ कॉन्टेक्स्ट (अजीब है), क्योंकि उन्होंने 'भगवान राम' का आइकॉनिक किरदार निभाया है। इतना ही नहीं, दीपिका ने ये भी कहा था कि जब आप कोई किरदार निभा लेते हैं, तो उसकी छवि लोगों के मन में बस जाती है, ऐसे में उसे तोड़ना बहुत ही मुश्किल है। उन्होंने कहा था कि वह खुद को दोबारा कभी 'सीता' का किरदार निभाते हुए नहीं देख सकतीं।"

रणबीर कपूर को बताया उम्दा एक्टर

अरुण गोविल ने रणबीर कपूर के साथ काम करने का अनुभव भी शेयर किया। एक्टर ने कहा, "वह बहुत ही उम्दा एक्टर हैं, ये तो हर कोई जानता है, लेकिन वह बहुत अच्छे इंसान भी हैं। मैं उन्हें बस ऑल द बेस्ट कहना चाहूंगा। रणबीर कपूर ने फिल्म में बहुत ही अच्छा काम किया है।"

arun govil

नितेश तिवारी की 'रामायण' साल 2026 में दीवाली के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और अरुण गोविल के अलावा, यश, सनी देओल, साई पल्लवी, रवि दुबे, लारा दत्ता, काजल अग्रवाल सहित कई सितारे दिखाई देंगे। 

यह भी पढ़ें- 26 एपिसोड, 8.3 रेटिंग... रामायण और महाभारत जितना पॉपुलर था दूरदर्शन का ये सुपरहिट शो, खर्च हुए थे 26 लाख!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।