Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ramayana: रणबीर कपूर 'रामायण' के लिए जिम में घंटों बहा रहे पसीना, 'एनिमल' से भी ज्यादा तगड़ी है तैयारी

    Updated: Mon, 10 Jun 2024 09:02 PM (IST)

    बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर रणबीर कपूर फिल्म रामायण के लिए पिछले काफी वक्त से चर्चा बटोर रहे हैं। हाल ही में फिल्म से उनका लुक भी वायरल हुआ था। वहीं अब रण ...और पढ़ें

    रणबीर कपूर 'रामायण' के लिए जिम में घंटो बहा रहे हैं पसीना, (X Image)
    रणबीर कपूर 'रामायण' के लिए जिम में घंटो बहा रहे हैं पसीना, (X Image)

    HighLights

    1. जमकर मेहनत कर रहे हैं रणबीर
    2. इन फिल्मों में दिखेंगें रणबीर
    3. भारी- भरकम बजट में बनेगी रामायण

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर फिल्म रामायण को लेकर फैंस के बीच चर्चा बटोर रहे हैं। एनिमल के बाद एक्टर इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। रामायण के सेट हाल ही कुछ तस्वीरें भी लीक हुई थी। वहीं, अब रणबीर कपूर का जिम वीडियो सामने आया जिसमें एक्टर जमकर पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं।

    रणबीर कपूर अपनी फिल्मों के लिए फुल डेडीकेशन देने के लिए जाने जाते हैं। एनिमल के लिए उन्होंने कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया था। वहीं, अब रामायण में भी वो चौंकाने की पूरी तैयारी कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Ramayana- रणबीर कपूर की 'रामायण' में छोटे भाई 'भरत' का किरदार निभाएगा ये एक्टर? रणवीर सिंह संग कर चुका है काम

    जमकर मेहनत कर रहे हैं रणबीर

    रामायण एक्टर रणबीर कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अभिनेता मुश्किल एक्सरसाइज करते हुए नजर आ रहे हैं। यहां तक कि रणबीर कपूर के फैंस भी उन्हें देखकर हैरान हैं। वीडियो पर एक्टर के लिए कई सारे कमेंट्स भी आए। रणबीर कपूर को मोटीवेट करते हुए एक यूजर ने कहा, "बॉबी देओल को टक्कर देना है।" एक अन्य यूजर ने कहा, "सच में तारीफ करने वाली बात है।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Voompla (@voompla)

    इन फिल्मों में दिखेंगें रणबीर

    रणबीर कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें, तो एक्टर के खाते में रामायण के अलावा कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। इनमें संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म एनिमल का सीक्वल एनिमल पार्क शामिल है। इसके अलावा एक्टर लव एंड वॉर में भी दिखाई देंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर पत्नी आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगे। फिल्म का डायरेक्शन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Ramayana: 'रावण' की पत्नी 'मंदोदरी' बनेगी टीवी की ये बड़ी एक्ट्रेस, 'रामायण' में यश संग जमेगी जोड़ी ?

    भारी- भरकम बजट में बनेगी रामायण

    रामायण, रणबीर कपूर के करियर में अहम फिल्म होने वाली है। अनाउंसमेंट से ही मूवी चर्चा बटोर रही है। रामायण का डायरेक्शन नितेश तिवारी कर रहे हैं। वहीं, फिल्म में रणबीर कपूर के साथ फीमेल लीड में साउथ एक्ट्रेस सई पल्लवी हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो रामायण का बजट 835 करोड़ रखा गया है। हालांकि, मेकर्स अभी तक फिल्म को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। 

     

    खबरें और भी