Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ramayana Cast: शूर्पणखा से कैकेयी तक... Ranbir Kapoor की रामायण में कौन निभा रहा किसकी भूमिका? जानिए यहां

    Updated: Mon, 09 Jun 2025 12:07 PM (IST)

    नितेश तिवारी जल्द ही बड़े पर्दे पर रामायण (Ramayana) की कहानी लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में उन्होंने बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक के बड़े-बड़े सितारो ...और पढ़ें

    रामायण की पूरी स्टार कास्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    रामायण की पूरी स्टार कास्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 2026 और 2027 में रिलीज होगी रामायण
    2. नितेश तिवारी कर रहे हैं रामायण का निर्देशन
    3. केजीएफ स्टार यश की रामायण में दोहरी भूमिका

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बवाल, दंगल, चिल्लर पार्टी और छिछोरे जैसी फिल्में बना चुके नितेश तिवारी अब अपना दायरा बढ़ाने जा रहे हैं। वह अपने करियर का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट रामायण (Ramayana) बना रहे हैं।

    14 साल के करियर में नितेश तिवारी ने चुनिंदा फिल्में ही निर्देशित की हैं, लेकिन जितनी भी आईं, उनका निर्देशन काफी पसंद किया गया। अब उनकी आगामी फिल्म रामायण को लेकर बज बना हुआ है। इस बार फिल्म में बड़े-बड़े सितारे अहम किरदार में दिखाई देने वाले हैं। चलिए आपको रामायण की पूरी कास्ट के बारे में बताते हैं।

    भगवान राम बनेंगे रणबीर

    नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म रामायण में भगवान राम की भूमिका तो रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) निभाएंगे। यह बात अब किसी से छुपी नहीं है। सीता के रोल में साई पल्लवी का भी नाम कन्फर्म है और केजीएफ स्टार यश रावण की भूमिका निभाएंगे।

    यह भी पढ़ें- Ramayana मूवी में TV के 'महादेव' की एंट्री, रणबीर कपूर की फिल्म में भगवान शिव का निभाएंगे किरदार

    Ramayana

    Photo Credit - Instagram

    रामायण की पूरी स्टार कास्ट

    इन सितारों का नाम तो कन्फर्म हो गया है, लेकिन इसके अलावा राजा दशरथ कौन बनेगा या फिर मंदोदरी या शूर्पणखा का रोल कौन निभाएगा, यहां देखिए स्टार कास्ट की लिस्ट...

    • रणबीर कपूर - भगवान राम
    • साई पल्लवी - माता सीता
    • यश - रावण
    • रवि दुबे - लक्ष्मण
    • सनी देओल - हनुमान
    • मोहित रैना - भगवान शिव
    • काजल अग्रवाल - मंदोदरी
    • रकुल प्रीत सिंह - शूर्पणखा
    • लारा दत्ता - कैकेयी
    • अमिताभ बच्चन - जटायू
    • अनिल कपूर - राजा जनक
    • कुणाल कपूर - भगवान इंद्र
    • विवेक ओबरॉय - विद्युतजिह्वा
    • अरुण गोविल - राजा दशरथ
    • आदिनाथ कोठारे - भरत
    • राम्या कृष्णन - कौशल्या
    • शीबा चड्ढा - सुमित्रा
    • बॉबी देओल - कुम्भकरण

    इनमें कई सितारों की कास्टिंग को ऑफिशियल नहीं किया गया है। फिल्म में अभी और भी सितारों के शामिल होने की चर्चा है। फिलहाल, नितेश तिवारी रामायण की जोर-शोर से शूटिंग कर रहे हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि यश और साई पल्लवी जल्द ही अशोक वाटिका वाला सीन शूट करने वाले हैं।

    कब रिलीज होगी रामायण?

    रामायण की कहानी को एक ही फिल्म में समेटना आसान नहीं है, इसलिए नितेश तिवारी इसे दो भाग में रिलीज कर रहे हैं। पहला भाग दीवाली 2026 पर और दूसरा दीवाली 2027 पर रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें- 'भगवान राम के लिए कोई स्टार सूटेबल नहीं', रणबीर कपूर स्टारर Ramayana की शूटिंग के बीच ये क्या बोल गए अरुण?

    खबरें और भी