Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ramayana First Look: सामने आया Ranbir Kapoor की रामायण का फर्स्ट लुक, VFX देखकर फैंस बोले- 'मास्टरपीस'

    Updated: Thu, 03 Jul 2025 02:02 PM (IST)

    इंतजार खत्म हुआ। रामायण की पहली झलक दर्शकों के सामने आ गई है। नितेश तिवारी की पौराणिक महाकाव्य का इंट्रो वीडियो रिलीज हो चुका है। रणबीर कपूर साई पल्लव ...और पढ़ें

    रामायण का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ आउट (फोटो-इंस्टाग्राम)
    रामायण का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ आउट (फोटो-इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी फिल्म
    2. फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ रिलीज
    3. फैंस ने जाहिर की एक्साइटमेंट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद नितेश तिवारी की महान कृति रामायण की पहली झलक सामने आ गई। गुरुवार को निर्माताओं ने इसका फर्स्ट लुक पोस्ट रिलीज किया। इसमें भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर, सीता के रूप में साई पल्लवी और रावण के रूप में यश नजर आएंगे। भारतीय महाकाव्य रामायण से प्रेरित इस फिल्म को बनाने में लगभग एक साल का समय लगा।

    सामने आया रामायण का फर्स्ट लुक

    इसे देखकर लगता है कि यह निश्चित रूप से हाल के समय की सबसे भव्य फिल्मों में से एक होगी। वहीं इसका एक मोशन वीडियो भी रिलीज किया गया है जिसमे भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर और रावण के रूप में यश का पहला ऑफिशियल लुक सामने आया। एक तरफ जहां रणबीर हर तरह से दिव्य दिख रहे हैं, वहीं यश उतने ही खतरनाक लग रहे हैं, जैसे कि रावण लगते थे।

    यह भी पढ़ें: Ramayana First Review: 7 मिनट में Ranbir Kapoor की फिल्म का भविष्य हुआ तय, बॉक्स ऑफिस पर होगी हिट या फ्लॉप?

    वीडियो तीर चलाते नजर आए रणबीर कपूर

    वीडियो की पहली झलक में भगवान ब्रह्मा, भगवान विष्णु और भगवान शिव की झलक दिखाई गई है। इसमें राम और रावण के बीच हुए युद्ध को सभी युद्धों को समाप्त करने वाला युद्ध बताया गया है। वीडियो में भगवान राम के रूप में रणबीर को अपने धनुष से तीर चलाते हुए दिखाया गया है, जबकि रावण दुनिया को नष्ट करने के लिए अपने अभियान पर निकला हुआ है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Namit Malhotra (@iamnamitmalhotra)

    फैंस ने की हॉलीवुड फिल्म से तुलना

    वहीं फैंस भी इसकी पहली झलक पाकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। रणबीर और यश के लुक ने जहां प्रशंसकों को प्रभावित किया, वहीं वीडियो में वीएफएक्स ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। एक यूजर ने लिखा, "3000 करोड़ लोड हो रहे हैं..." दूसरे ने टिप्पणी की, "मास्टरपीस देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।" एक अन्य फैन ने लिखा,"हॉलीवुड इसके सामने कुछ भी नहीं है।" एक अन्य ने लिखा, "क्या पागलपन भरा वीएफएक्स है।" एक अन्य ने टिप्पणी की, "यह वह क्वालिटी है जिसके लिए तरसना चाहिए।"

    कब आएगी फिल्म की शोरील?

    नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में भगवान राम की भूमिका में रणबीर कपूर, रावण की भूमिका में यश, सीता की भूमिका में साईं पल्लवी, लक्ष्मण की भूमिका में रवि दुबे और भगवान हनुमान की भूमिका में सनी देओल नजर आएंगे। पहली झलक दिखाने के बाद, रामायण की टीम 7 मिनट लंबी विजुअल शोरील दिखाएगी। इसे फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज से कुछ समय पहले रिलीज किया जाएगा, जोकि दिवाली 2026 के आसपास होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Ramayana के सेट से राम और लक्ष्मण का वीडियो लीक, रवि दुबे को गले लगाते दिखे Ranbir Kapoor