Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ramayana के सेट से राम और लक्ष्मण का वीडियो लीक, रवि दुबे को गले लगाते दिखे Ranbir Kapoor

    Updated: Tue, 01 Jul 2025 11:52 AM (IST)

    रामायण (Ramayana) फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। हाल ही में फिल्म के सेट से एक वीडियो सामने आया है जिसे देख फैंस और भी एक्साइटेड हो गए हैं। फिल ...और पढ़ें

    रामायण के सेट से रणबीर और रवि का वीडियो वायरल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    रामायण के सेट से रणबीर और रवि का वीडियो वायरल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. रामायण के सेट से लीक हुआ राम-लक्ष्मण का वीडियो
    2. रामायण में लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे रवि दुबे
    3. नितेश तिवारी कर रहे हैं रामायण फिल्म का निर्देशन

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण (Ramayana) की जब से अनाउंसमेंट हुई है, तभी से दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दो भागों में बनने वाली फिल्म की शूटिंग भी जोर-शोर से चल रही है। हाल ही में, रामायण के सेट से एक वीडियो सामने आया है जिसमें ऑन-स्क्रीन राम और लक्ष्मण के बीच स्नेह दिख रहा है।

    पौराणिक फिल्म रामायण का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। फिल्मी दुनिया से जुड़े कई बड़े सितारे रामायण में अहम भूमिका निभा रहे हैं। एक्शन और रोमांटिक रोल्स करने वाले रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) पहली बार बड़े पर्दे पर किसी पौराणिक कहानी के कैरेक्टर को उतारेंगे। टीवी एक्टर रवि दुबे (Ravi Dubey) फिल्म में लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं। 

    रामायण के सेट पर हुई रैप-अप पार्टी

    नितेश तिवारी रामायण को दो भाग में रिलीज कर रहे हैं, लेकिन वह फिल्म की शूटिंग पहले ही निपटा लेंगे। हाल ही में, फिल्म का एक शेड्यूल रैप-अप हुआ जिसकी पार्टी सेट पर हुई। रैप-अप पार्टी के दौरान रामायण के सेट पर केट काटा गया और इस दौरान ऑन-स्क्रीन राम और लक्ष्मण के बीच अच्छी बॉन्डिंग की झलक दिखाई दी। 

    यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर की Ramayana में हनुमान बनेंगे Sunny Deol, शूटिंग से पहले लग रहा डर, कहा- 'मैं फिंगर क्रॉस कर रहा हूं'

    रणबीर-रवि का क्यूट वीडियो वायरल

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें रणबीर कपूर ने केट काटकर रवि दुबे को गले लगाया और फिर सेट पर नितेश तिवारी आते हैं और अभिनेता उन्हें केक खिलाते हैं। यह वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, "राम-लक्ष्मण का बंधन। प्यार और विश्वास का अनुपम संगम। रामायण सेट। पहली झलक जल्द ही आएगी।"

    खबरें और भी

    इस वीडियो में रणबीर कपूर डार्क ब्लू कलर की शर्ट और जींस पहने हुए हैं। वहीं, रवि दुबे ब्लैक जॉगर और डेनिम जैकेट में दिखाई दे रहे हैं।

    कब रिलीज होगी रामायण?

    रामायण को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग 2026 की दीवाली पर सिनेमाघरों में आएगा और दूसरा पार्ट 2027 की दीवाली पर रिलीज होगा। इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं जबकि निर्माण नमित मल्होत्रा और केजीएफ स्टार यश कर रहे हैं। बाकी स्टार कास्ट की लिस्ट यहां देखें...

    • रणबीर कपूर- राम
    • साई पल्लवी- सीता
    • यश- रावण  
    • रवि दुबे- लक्ष्मण
    • काजल अग्रवाल- मंदोदरी
    • सनी देओल- हनुमान
    • बॉबी देओल- कुंभकरण

    यह भी पढ़ें- Ramayana Cast: शूर्पणखा से कैकेयी तक... Ranbir Kapoor की रामायण में कौन निभा रहा किसकी भूमिका? जानिए यहां