Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ramayana Promo: 3 मिनट लंबा होगा रणबीर कपूर की रामायण का प्रोमो? राम-सीता के किरदार की दिखेगी पहली झलक

    Updated: Mon, 23 Jun 2025 06:43 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसमें उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण का नाम भी शामिल है। नित ...और पढ़ें

    रामायण फिल्म के प्रोमो पर आया बड़ा अपडेट (Photo Credit- IMDb)

    रामायण फिल्म के प्रोमो पर आया बड़ा अपडेट (Photo Credit- IMDb)

    HighLights

    1. रामायण के प्रोमो पर आया बड़ा अपडेट

    2. भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे रणबीर कपूर

    3. कब रिलीज होगी रामायण फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। एक्टिंग की बदौलत वह लोगों के दिलों पर राज करते हैं। इन दिनों वह कई अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इनमें से एक नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रामायण का नाम भी शामिल है। इस फिल्म में यश और साई पल्लवी भी लीड रोल में नजर आएंगे। जब से फिल्म फ्लोर पर आई है, तब से फैंस को इसके आधिकारिक घोषणा के प्रोमो (Ramayana promo) का इंतजार है। फाइनली अब इससे जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आ गया है। 

    रणबीर कपूर बड़े पर्दे पर एक्शन से लेकर कॉमेडी वाले किरदार निभा चुके हैं, लेकिन भगवान राम की भूमिका में वह पहली बार नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर उनके फैंस सबसे ज्यादा एक्साइटेड हैं। प्रोमो की समय अवधि की जानकारी से भी अब पर्दा उठ गया है।

    कितनी मिनट का होगा फिल्म का प्रोमो?

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माता नमित मल्होत्रा ने रामायण 3डी का नया वीडियो सेंसर करवाने के लिए प्रस्तुत किया था। ऐसा कहा जा रहा है कि यह नया वीडियो फिल्म का प्रोमो यानी घोषणा वीडियो है, जिसका रनटाइम 3 मिनट के आसपास होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रोमो को सेंसर बॉर्ड से यू सर्टिफिकेट मिला है।

    ranbir kapoor movie

    Photo Credit- IMDb

    ये भी पढ़ें- 'वाकई इंद्र देव जैसे लगते हैं’, नितेश तिवारी की Ramayana से Kunal Kapoor का लुक हुआ वायरल

    रामायण फिल्म के नए प्रोमो वीडियो में फिल्म के कलाकारों की झलक देखने को मिलेगी। इसमें भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर, माता सिता के रोल में साई पल्लवी और रावण की भूमिका में यश नजर आएंगे।  प्रोमो को लेकर एक दिलचस्प बात यह भी है कि इसमें हनुमान के किरदार की झलक देखने को नहीं मिलेगी, क्योंकि सनी देओल ने अभी फिल्म के लिए शूटिंग शुरू नहीं की है। खैर, यह संभावना है कि नए वीडियो में उनके लुक टेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

    खबरें और भी

    कब रिलीज होगी रामायण फिल्म?

    अगर आप रामायण का इंतजार कर रहे हैं, तो बता दें कि इसके पहले पार्ट को दिवाली 2026 पर रिलीज किया जाएगा। वहीं, मेकर्स ने दूसरे पार्ट को दिवाली 2027 पर रिलीज करने की योजना बनाई है। इस फिल्म में काजल अग्रवाल, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह और अरुण गोविल जैसे पॉपुलर कलाकार भी नजर आएंगे। 

    ranbir kapoor

    Photo Credit- IMDb

    प्रोमो वीडियो के बारे में बता दें कि मेकर्स ने इससे पहले भी रामायण का घोषणा वीडियो रिलीज करने की योजना बनाई थी, जिसे मई के पहले सप्ताह में जारी करना था। हालांकि, यह रिलीज नहीं हो पाया और अब मेकर्स एक बार फिर से इसे जारी करने की योजना बना रहे हैं।

    ये भी पढ़ें- अगर Allu Arjun की ‘पुष्पा’ बॉलीवुड में बनती, तो ये हैंडसम एक्टर होता परफेक्ट पुष्पाराज