यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रणबीर कपूर की Ramayana में हनुमान बनेंगे Sunny Deol, शूटिंग से पहले लग रहा डर, कहा- 'मैं फिंगर क्रॉस कर रहा हूं'
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) नितेश तिवारी की आगामी पौराणिक फिल्म रामायण (Ramayana) में भगवान हनुमान की भूमिका निभाने ...और पढ़ें

रामायण के हनुमान बनेंगे सनी देओल। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
2026 में रिलीज होगा रामायण का पहला पार्ट
रामायण का दूसरा पार्ट 2027 में होगा रिलीज
सनी देओल निभाएंगे रामायण में हनुमान का किरदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल ने बड़े पर्दे पर हमेशा ही अपना ढाई किलो के हाथ का दम दिखाया है। कभी पर्दे पर रोमांटिक हीरो बने तो कभी एक्शन... मगर पहली बार वह किसी पौराणिक फिल्म का हिस्सा होने जा रहे हैं। वह नितेश तिवारी की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म रामायण (Ramayana) में भगवान हनुमान की भूमिका निभाने जा रहे हैं।
सनी देओल का नाम जब से रामायण में हनुमान की भूमिका निभाने के लिए सामने आया है, तभी से उनके चाहने वाले बहुत खुश हैं। हालिया इंटरव्यू में अभिनेता ने रणबीर कपूर स्टारर मूवी को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।
रामायण की शूटिंग शुरू करेंगे सनी
इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में सनी देओल ने रामायण में हनुमान की भूमिका निभाने को लेकर कहा, "हां मैं रोल निभा रहा हूं और जल्द ही शूटिंग शुरू होगी। मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छा और खूबसूरत होने वाला है। सच तो यह है कि इसके बाद मैं जाकर देखूंगा कि उन्होंने क्या किया है।"
यह भी पढ़ें- Ramayana Promo: 3 मिनट लंबा होगा रणबीर कपूर की रामायण का प्रोमो? राम-सीता के किरदार की दिखेगी पहली झलक
सनी देओल को लग रहा डर
चूंकि सनी देओल पहली बार किसी पौराणिक फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं, ऐसे में उन्हें डर या नर्वसनेस है या नहीं, इस बारे में अपने दिल की बात कही है। उन्होंने कहा, "नर्वसनेस और डर हमेशा ही होता है, लेकिन यह इसकी खूबसूरती भी है, क्योंकि आपको अपने अंदर ढूंढना होता है कि आप चुनौती को कैसे लेते हैं।"
photo credit - X
रामायण मूवी से सनी को बहुत उम्मीद
सनी देओल ने आगे कहा, "मुझे यकीन है कि प्रोड्यूसर्स अच्छा काम कर रहे हैं क्योंकि वह स्क्रीन पर सुपरनैचुरल चीजों को प्रॉपर तरीके से लाने जा रहे हैं। मैं अपना फिंगर क्रॉस कर रहा हैं और उम्मीद करता हूं कि वे हॉलीवुड से किसी भी मायने में कम नहीं हैं। रामायण कई बार बन चुकी हैं और जब यह फिल्म स्क्रीन पर आएगी और जिस तरह एक्टर्स इन्वॉल्व हैं, मुझे यकीन है कि यह इस एपिक के साथ न्याय करेंगे।"
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।