Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ramayana से कब लॉन्च होगा यश का रावण लुक? टीजर पर आया ताजा अपडेट

    Updated: Mon, 30 Jun 2025 04:07 PM (IST)

    Ramayana सुपरस्टार रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड मूवी रामायण को लेकर लंबे समय से चर्चाओं का बाजार गर्म है। मूवी के टीजर और फर्स्ट लुक पोस्टर्स का फैंस बे ...और पढ़ें

    रामायण से सामने आएगा यश का लुक (फोटो क्रेडिट- AI)
    रामायण से सामने आएगा यश का लुक (फोटो क्रेडिट- AI)

    HighLights

    1. कब रिलीज होगा रामायण का टीजर
    2. फिल्म से सामने आएगा यश का लुक
    3. रामायण में निभा रहे हैं रावण का रोल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक नितेश तिवारी की माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण (Ramayan) हिंदी सिनेमा की मोस्ट अवेटेड मूवीज में शुमार है। इस फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor Ramayana) भगवान श्रीराम की भूमिका में नजर आएंगे। लंबे समय से इसको लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है, खासतौर पर मूवी के टीजर वीडियो को लेकर आए दिन खबरें सामने आ रही हैं।

    इस बीच रामायण में रावण की भूमिका निभाने वाले एक्टर यश (Yash Ramayana Look) के फर्स्ट लुक पोस्टर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। आइए जानते हैं कि इस मूवी से केजीएफ स्टार यश का फर्स्ट लुक कब देखने को मिलेगा।

    रामायण से आउट होगा यश का लुक

    केजीएफ में एंटी हीरो रॉकी भाई बनकर यश ने फैंस के दिलों पर अपनी खास जगह बनाई है। आने वाले समय में वह रामायण का रावण बनकर धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। इस बीच पिंकविला की रिपोर्ट में यश का रावण लुक को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। खबर के अनुसार आने वाली 3 जुलाई सिनेप्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाली है। 

    ये भी पढ़ें- 'विभीषण के साथ रावण...', Ranbir Kapoor की Ramayana में क्यों इस एक्टर ने काम करने से किया इनकार?

    फोटो क्रेडिट- एआई पोस्टर

    इस दिन रामायण मेकर्स की तरफ से रणबीर कपूर और यश के फर्स्ट लुक को शेयर किया जा सकता है। हालांकि,  अभी इस माइथोलॉजिक फिल्म के टीजर को आने में समय लग सकता है। क्योंकि अभी फिल्म की शूटिंग का पहला हाफ भी पूरा नहीं हुआ है और जिस तरह की डवलपमेंट चल रही है, उसको मद्देनजर रखते हुए टीजर रिलीज होने में देरी हो सकती है। 

    खबरें और भी

    फोटो क्रेडिट- एक्स

    इस तरह से रामायण को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। ये तो तय है कि यश का रावण लुक काफी धांसू हो सकता है, जो फैंस के दिलों को आसानी से जीत लेगा। इसके अलावा रामयाण के लिए ये उनकी एक्साइटमेंट को हाई कर सकता है। इसके अलावा रणबीर कपूर को भगवान राम के अवतार में देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं। 

    कब रिलीज होगी रामायण

    नितेश तिवारी की रामायण को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। इसकी जानकारी बहुत पहले मेकर्स की तरफ से दे दी गई है। रामायण का पहला पार्ट दीवाली 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा। जबकि इसका दूसरा भाग 2027 की दीवाली पर रिलीज किया जाएगा। रणबीर कपूर और यश के अलावा इस मूवी सनी देओल, अरुण गोविल, साई पल्लवी, रवि दुबे और कुणाल कपूर जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

    ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर की Ramayana में हनुमान बनेंगे Sunny Deol, शूटिंग से पहले लग रहा डर, कहा- 'मैं फिंगर क्रॉस कर रहा हूं'