Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रणबीर कपूर की Ramayana का गणित बिगाड़ेगी मेगा बजट फिल्म, बॉक्स ऑफिस क्लैश से बढ़ेगी मेकर्स की टेंशन?

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 10:17 AM (IST)

    अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म रामायण का बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी फिल्म से क्लैश देखने को मिल सकता है। ...और पढ़ें

    रामायण के साथ रिलीज होगी ये मूवी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    रामायण के साथ रिलीज होगी ये मूवी (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. रणबीर कपूर की अगली फिल्म रामायण

    2. दीवाली पर देखने को मिलेगा महा क्लैश

    3. इस फिल्म से रामायण को मिलेगी टक्कर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल की बहुचर्चित फिल्म के तौर पर रामायण (Ramayana) का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। अभिनेता रणबीर कपूर स्टारर इस माइथोलॉकिल मूवी को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी समय से गर्म है। अब खबर आ रही है कि निर्देशक नितेश तिवारी की रामायण की रिलीज डेट लीक हो गई है और इससे मेकर्स की चिंता बढ़ सकती है। 

    क्योंकि दीवाली के मौके पर रामायण पार्ट-1 को एक मेगा बजट फिल्म की तरफ से बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर मिल सकती है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी मूवी होगी। 

    रामायण से इस मूवी का होगा क्लैश

    रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश (Yash) स्टारर रामायण का नाम पहले से ही 4000 करोड़ के बिग बजट को लेकर चर्चा में बना हुआ है। अब अगर किसी फिल्म के साथ रामायण का बॉक्स ऑफिस क्लैश हुआ तो यकीनन तौर पर मूवी के मेकर्स को थोड़ा बहुत नुकसान झेलने को मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें- आ गया Ramayana के ट्रेलर का पहला रिव्यू, रणबीर कपूर का 'राम' और यश का 'रावण' रूप अद्भुत

    RAMAYANA RELEASE DATE

    दरअसल कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि रामायण पार्ट-1 को दीवाली के फेस्टिव सीजन को मद्देनजर रखते हुए 8 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। लेकिन उसी वीक में हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड मूवी गॉडजिला- माइनस जीरो (Godzilla: Minus Zero) भी आ रही है, जिसकी रिलीज डेट 6 नवंबर 2026 बताई जा रही है।

    ramayana trailer review

    अगर ऐसा होता है तो यकीनन तौर पर रणबीर कपूर की रामायण का गणित बिगड़ सकता है। क्योंकि गॉडजिला अंग्रेजी सिनेमा की सफल और बड़ी फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक है। साल 2023 में गॉडजिला- माइनस वन ने ऑस्कर अवॉर्ड भी अपने नाम किया था।

    खबरें और भी

    अब इसके सीक्वल के तौर पर गॉडजिला- माइनस जीरो सिनेमाघरों में एंट्री मारने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बताया जा रहा है कि गॉडजिला- माइनस जीरो का बजट 15 मिलियन डॉलर्स से भी ज्यादा है।

    24 जुलाई को आएगा रामायण का ट्रेलर

    बात की जाए फिल्म रामायण के बारे में तो 24 जुलाई 2026 यानी शुक्रवार को मेकर्स की तरफ से रामायण पार्ट-1 का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा, जिसको लेकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी हाई है। बता दें कि इस मूवी में रणबीर कपूर और यश के अलावा अभिनेता रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, साई पल्लवी, लारा दत्ता और अरुण गोविल जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

    यह भी पढ़ें- 4000 करोड़ की Ramayana में कौन निभा रहा किसका किरदार? 'पंचायत' के 'प्रह्लाद चाचा' भी हैं फिल्म का अहम हिस्सा