4000 करोड़ी Ramayana को मिल गया 'जटायु'! अमिताभ बच्चन नहीं, ये दिग्गज अभिनेता करेगा 'रावण' के साथ युद्ध
आगामी फिल्म रामायण (Ramayana) को जटायु मिल गया है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इस किरदार को निभाएंगे। ...और पढ़ें

रामायण को मिल गया जटायु। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी की आगामी पौराणिक फिल्म रामायण की लगभग सारी स्टार कास्ट फाइनल हो गई है। हालांकि, अभी भी कुछ किरदारों से पर्दा नहीं उठा है। हाल ही में फिल्म में महादेव की भूमिका निभाने वाले अभिनेता के चेहरे से पर्दा उठा था। अब जटायु का रोल निभाने वाले एक्टर का नाम भी सामने आया है।
रामायण जब से आई है, तभी से खूब सुर्खियां बटोर रही है। कुछ दिनों से चर्चा हो रही थी कि फिल्म में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) जटायु का किरदार निभाएंगे (अपनी आवाज देंगे)। हालांकि, लेटेस्ट रिपोर्ट में इसे झूठ बताया गया है।
कौन है रामायण का जटायु?
कहा जा रहा है कि जटायु को अमिताभ बच्चन आवाज नहीं देंगे, बल्कि सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) इस किरदार को अमर बनाने की तैयारी में हैं। जी हां, पिंकविला के मुताबिक, वायरल कॉमिक बुक ने कन्फर्म किया है कि अनुपम खेर, जटायु के किरदार को अपनी आवाज से अमर बनाएंगे। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।
रावण संग होगा जटायु का युद्ध
रामायण में जटायु और रावण (यश) के बीच महायुद्ध दिखाया जाएगा। हाल ही में फिल्म के एक इवेंट में डायरेक्टर नितेश तिवारी ने जटायु और रावण के सीन पर बात की थी। उन्होंने कहा था, "रावण और जटायु का युद्ध कितना रोमांटक हो सकता है, जब आप फिल्म देखेंगे, आप समझ सकते हैं।"
खबरें और भी
कब रिलीज होगी रामायण?
पौराणिक फिल्म रामायण का निर्माण यश के साथ मिलकर नमित मल्होत्रा कर रहे हैं। 4000 करोड़ के बजट में बन रही फिल्म दो पार्ट में रिलीज हो रही है। पहला पार्ट इसी साल दीवाली पर आएगा जबकि दूसरा पार्ट अगले साल की दीवाली पर रिलीज होगा।
फिल्म की स्टार कास्ट
- रणबीर कपूर- राम
- साई पल्लवी- सीता
- यश- रावण
- रवि दुबे- लक्ष्मण
- रकुल प्रीत सिंह- शुर्पणखा
- अरुण गोविल- दशरथ
- लारा दत्ता- कैकेयी
- सनी देओल- हनुमान
- विवेक ओबेरॉय- विद्युतजीवा
- काजल अग्रवाल- मंदोदरी
- शोभना- कैकसी
- कुणाल कपूर- इंद्र देव
- शीबा चड्ढा- मंथरा
- इंदिरा कृष्णन- कौशल्या
यह भी पढ़ें- 'आंखें ही सब कह देतीं...', Yash को सीता के रोल में पसंद आईं Sai Pallavi, रणबीर के लिए कहा- 'जादू कर दिया'