Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'आंखें ही सब कह देतीं...', Yash को सीता के रोल में पसंद आईं Sai Pallavi, रणबीर के लिए कहा- 'जादू कर दिया'

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 12:34 PM (GMT+05:30)

    रामायण (Ramayana) में रावण का किरदार निभाने वाले यश ने रणबीर कपूर और साई पल्लवी की परफॉर्मेंस को लेकर बात की है। ...और पढ़ें

    यश ने की रणबीर-साई की तारीफ। फोटो क्रेडिट- एक्स

    यश ने की रणबीर-साई की तारीफ। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म रामायण (Ramayana) रिलीज से पहले ही फिल्मी गलियारों में धूम मचा रही है। हाल ही में दिल्ली में रामायण का 'प्रथम संकल्प' इवेंट होस्ट हुआ, जहां फिल्म की स्टार कास्ट ने शिरकत की।

    इस इवेंट में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), साई पल्लवी (Sai Pallavi), रवि दुबे (Ravi Dubey), रकुल प्रीत सिंह, सनी देओल (Sunny Deol) और यश समेत स्टार कास्ट ने शिरकत की। इस इवेंट में रावण बने यश (Yash) ने फिल्म का हिस्सा बनने पर खुशी जताई।

    रामायण पर क्या बोले यश?

    मीडिया के साथ बातचीत में प्रोड्यूसर-एक्टर यश ने कहा कि रामायण का मकसद प्रभु श्री राम की कहानी ग्लोबल ऑडियंस को सुनाना और अपने देश में भी उनका जश्न मनाना है। इसके अलावा अभिनेता ने रणबीर कपूर और साई पल्लवी की भी तारीफ की।

    रणबीर-यश की तारीफों के बांधे पुल

    यश ने कहा कि रणबीर ने राम की भूमिका में जान डाल दी। साथ ही कहा कि साई की आंखें ही काफी हैं, बातें करने के लिए। उन्होंने कहा, "रणबीर, आपने कमाल का काम किया है। पूरा देश समझेगा कि आपने किस तरह खुद को समर्पित किया और क्या जादू रचा है। साई तो जाहिर है, एक शानदार एक्ट्रेस हैं। जब वह सीता का रोल निभाती हैं तो उनकी आंखें ही सब कुछ कह देती हैं।"

    खबरें और भी

     

    फिल्म में होंगे कई सरप्राइज

    इसी इवेंट में यश ने सूर्पनखा के रोल में रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबरॉय और रवि दुबे की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि फिल्म में कई सरप्राइज पैकेज हैं जो धमाल मचा देंगे।

    कब रिलीज होगी रामायण?

    मालूम हो कि नमित मल्होत्रा निर्मित रामायण का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज किया जा रहा है। पहला पार्ट इसी साल दीवाली पर रिलीज होगा और दूसरा पार्ट अगले साल आएग। फिल्म में लारा दत्ता, अरुण गोविल भी अहम भूमिकाओं में हैं।

    यह भी पढ़ें- Ramayana में माता सीता का रोल निभाने पर Sai Pallavi ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'खुद को पवित्र रखने की कोशिश...'

    यह भी पढ़ें- 'रणबीर की आंखों में राम...' 4000 करोड़ की Ramayana में एक्टर को इस किरदार के लिए चुनने पर नितेश तिवारी ने तोड़ी चुप्पी