Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रामानंद सागर की Ramayan से रणबीर कपूर को मिली प्रेरणा, 39 साल पुराने शो की वजह से बने 'राम'

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 11:35 AM (IST)

    फिल्म रामायण में राम बनने को लेकर अभिनेता रणबीर कपूर को रामानंद सागर के टीवी शो से काफी मदद मिली। ...और पढ़ें

    रामायण में राम बनेंगे रणबीर कपूर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    रामायण में राम बनेंगे रणबीर कपूर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. जल्द रिलीज होगा फिल्म रामायण का ट्रेलर

    2. रणबीर कपूर निभाएंगे भगवान राम का किरदार

    3. रामानंद सागर की रामायण पर बोले एक्टर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल की मोस्ट अवेटेड बॉलीवुड फिल्म रामायण (Ramayana) की रिलीज जैसे-जैसे करीब आ रही है, ठीक वैसे ही मेकर्स इसकी तैयारियों को लेकर आए दिन कुछ न कुछ साझा कर रहे हैं। जल्द ही रामायण फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा और इससे पहले राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में इस मूवी को लेकर प्रथम संकल्प नाम का एक खास कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

    इस दौरान निर्देशक नितेश तिवारी की रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने रामानंद सागर की रामायण का जिक्र किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा है- 

    रामानंद सागर की रामायण पर बोले रणबीर

    लंबे समय से माइथोलॉजिल फिल्म रामायण में भगवान राम का किरदार अदा करने को लेकर सुपरस्टार रणबीर कपूर का नाम चर्चा में बना हुआ है। फिल्म के टीजर में इस रोल में उनकी पहली झलक देखने को मिली थी, जिसने फैंस के दिलों और दिमाग पर गहरी छाप छोड़ी थी।

    यह भी पढ़ें- Ramayana में माता सीता का रोल निभाने पर Sai Pallavi ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'खुद को पवित्र रखने की कोशिश...'

    ranbir kapoor

    अब दिल्ली में आयोजित फिल्म से जुडे़ खास इवेंट में रणबीर कपूर ने भगवान राम के किरदार को निभाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और उन्होंने मौके पर मौजूदा टीवी सीरियल रामायण में भगवान राम का कैरेक्टर प्ले करने वाले दिग्गज अभिनेता अरुण गोविल को इसका श्रेय दिया है। एक्टर ने कहा है-

    ranbir kapoor ram (1)

    आपके सफर ने न सिर्फ मुझ जैसे एक्टर को, बल्कि रामानंद सागर की रामायण देखने वाले हर व्यक्ति को प्रेरित किया है। आपने लोगों को भरोसा और प्रेरणा दी। मुझे खुद इस किरदार को अदा करने में इससे काफी मदद मिली है और मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि पर्दे पर भगवान राम की भूमिका निभा रहा हूं। अच्छी बात ये है कि इस दौरान आप (अरुण गोविल) भी मेरे साथ इस मूवी में मौजूद हैं। 

    खबरें और भी

    ranbir kapoor ram

    आपको बता दें कि फिल्म रामायण में अभिनेता अरुण गोविल राजा दशरथ का अहम किरदार अदा कर रहे हैं। टीजर में रणबीर और अरुण की जोड़ी एक साथ नजर आई थी। 

    इस दिन आएगा रामायण का ट्रेलर

    इसी साल हनुमान जंयती के अवसर पर मेकर्स की तरफ से रामायण का पहला टीजर रिलीज किया गया था और अब इसके ट्रेलर को लेकर ग्लोबल लेवल पर तैयारी चल रहे हैं। मालूम हो कि 24 जुलाई 2026 को विदेश में खास इवेंट के दौरान रणबीर कपूर की रामायण का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें- 'रणबीर की आंखों में राम...' 4000 करोड़ की Ramayana में एक्टर को इस किरदार के लिए चुनने पर नितेश तिवारी ने तोड़ी चुप्पी