Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Arun Govil के साथ Ramayan की 'सीता' दीपिका चिखलिया BJP की इस कैंडिडेट की जीत से हुईं खुश, लिखी ये बात

    Updated: Wed, 05 Jun 2024 07:20 PM (IST)

    Lok Sabha Elections 2024 के रिजल्ट के नतीजे सामने आने के बाद सितारे भी अपने पसंदीदा कैंडिडेट को बधाई दे रहे हैं। अरुण गोविल के मेरठ से चुनाव जीतने के ...और पढ़ें

    दीपिका चिखलिया BJP की इस कैंडिडेट की जीत से हुईं खुश/ Photo- Instagram
    दीपिका चिखलिया BJP की इस कैंडिडेट की जीत से हुईं खुश/ Photo- Instagram

    HighLights

    1. दीपिका चिखलिया ने किया पोस्ट
    2. दीपिका चिखलिया ने BJP की इस कैंडिडेट की जीत पर व्यक्त की खुशी
    3. अरुण गोविल के अलावा इनकी जीत से भी खुश हैं 'रामायण' की 'सीता'

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड और राजनीति का नाता काफी पुराना है। मिथुन चक्रवर्ती से लेकर अमिताभ बच्चन-जया बच्चन, रेखा, जयललिता, मनोज तिवारी, हेमा मालिनी जैसे बड़े-बड़े सितारों ने फिल्मों के साथ-साथ राजनीति भी की।

    इस बार भी बॉलीवुड और टेलीविजन दुनिया के कई सितारे हैं, जिन्होंने राजनीति की दुनिया में कदम रखा है। इनमें से कुछ ने लोकसभा चुनाव 2024 लड़ा तो वहीं कुछ बस समर्थन के लिए अलग-अलग राजनीतिक पार्टीज से जुड़े।

    'रामायण' एक्टर अरुण गोविल के मेरठ से चुनाव जीतने के बाद उनकी दोस्त और को-स्टार दीपिका चिखलिया ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी। इसके साथ ही वह BJP की एक और मेंबर की जीत पर भी अपनी खुशी व्यक्त करने से पीछे नहीं रहीं।

    दीपिका चिखलिया ने BJP की इस कैंडिडेट को दी बधाई

    दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर फैंस को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी अपडेट देती रहती हैं। लोक सभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आने से पहले भी वह अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक पोस्ट शेयर कर रही थीं।

    यह भी पढ़ें: Meerut Election Result 2024: 'रामायण' के राम को मिली 'सीता' से बधाई, Arun Govil ने जीत पर दी पहली प्रतिक्रिया

    अपने 'रामायण' के को-स्टार अरुण गोविल की जीत के साथ-साथ दीपिका कंगना रनौत की जीत से भी काफी खुश हैं। उन्होंने मंडी से कंगना रनौत जैसे ही जीतीं, उनके लिए एक पोस्ट शेयर किया और उन्हें बधाई दी। आपको बता दें कि खुद दीपिका भी BJP की समर्थक हैं। 

    राजनीति में कदम रखते ही छाईं कंगना रनौत

    कंगना रनौत ने बॉलीवुड में तो अपने अभिनय के लोहा मनवाया है और अब उनकी राजनीतिक शुरुआत भी काफी अच्छी हुई है। एक्ट्रेस ने अपने होमटाउन मंडी, हिमाचल प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा और पहली ही बार में उन्हें 5 लाख 37 हजार 22 वोट्स मिले।

    खबरें और भी

    उन्होंने कांग्रेस कैंडिडेट विक्रमादित्य सिंह को 74,755 वोटों से शिकस्त दी और वहां की सांसद बनीं। कंगना रनौत राजनीति में अपनी जिम्मेदारी संभालने के अलावा आने वाले समय में फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और मिलिंद सोमन जैसे सितारे नजर आएंगे।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Result 2024: 'रामायण के राम' अरुण गोविल ही नहीं, 'रावण' और 'सीता' भी लहरा चुके हैं जीत का परचम