Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ramayana के टीजर में मेकर्स से हुईं ये गलती... क्या आपने भी की नोट? इंटरनेट ने किया रिएक्ट

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 03:12 PM (IST)

    हनुमान जयंती पर रामायण का टीजर लॉन्च हुआ, जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में दिखे। नेटिज़न्स ने टीजर का बारीकी से विश्लेषण किया और कुछ कमियां पाईं ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. टीजर में बच्चे के प्रणाम करने की दिशा पर सवाल

    2. फैंस ने टीजर में निकाली खामियां

    3. नेटिज़न्स ने रामायण टीजर की बारीकी से की पड़ताल.

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हनुमान जयंती के मौके पर 2 अप्रैल को रामायण (Ramayana) का टीजर लॉन्च किया गया। फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान राम के रोल में नजर आए और टीजर रिलीज के बाद से उनके लुक और फिल्म को लेकर चर्चा जारी है।

    जैसा कि उम्मीद थी, इस बड़े बजट की फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और कई दर्शकों ने दो मिनट के इस वीडियो का बारीकी से विश्लेषण भी कर लिया। कुछ नेटिज़न्स ने इसमें कमी निकालना शुरू कर दिया और बताया कि फिल्म के कुछ सीन्स में AI का इस्तेमाल किया गया है।

    यह भी पढ़ें- 'प्लीज ऐसा मत करो...' Ramayana की स्क्रीनिंग यूएस में होने से नाराज थे फैंस, नमित मल्होत्रा ने तुरंत दी सफाई

    मेकर्स से कहां हुई चूक?

    एक सीन में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में भीड़ के बीच से गुजर रहे हैं और उनके आसपास बहुत भीड़ लगी हुई है जो उन पर फूल बरसा रही है और प्रणाम कर रही है। टीजर में इस दृश्य के दो शॉट शामिल हैं, एक क्लोज-अप और एक वाइड फ्रेम। वाइड शॉट में, दाईं ओर एक बच्चा प्रणाम करता हुआ दिखाई दे रहा है, लेकिन भगवान राम की ओर नहीं; बल्कि ऐसा लग रहा है कि वह कैमरे की ओर प्रणाम कर रहा है।

    इसके बाद के क्लोज-अप शॉट में, भगवान राम को आगे बढ़ जाना चाहिए था, लेकिन वे उसी स्थान के पास खड़े दिखाई देते हैं जहां बच्चा खड़ा है और अब वह बच्चा उन पर फूलों की पंखुड़ियां फेंक रहा है।

    फिल्म में हुआ वीएफएक्स का इस्तेमाल?

    ये छोटी-छोटी कमियां यूजर्स की नजर से बच नहीं पाईं। कुछ लोग इसे नितेश तिवारी की वीक डिटेलिंग बताकर इसकी आलोचना कर रहे हैं। इसके अलावा एक सीन में जिसमें रणवीर तेजी से भागते हुए नजर आ रहे हैं उसमें उनके बालों पर हवा का कोई असर नहीं नजर आ रहा। इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि मेकर्स ने पीछे वीएफएक्स का इस्तेमाल किया है। अब इसके पीछे उनकी कोई स्टेटजी है या वाकई एडिटिंग में कोई डिटेलिंग उनसे छूट गई है ये तो मूवी रिलीज होने के बाद ही पता चल पाएगा।

    यह भी पढ़ें- वो सुपरस्टार जो पर्दे पर 5 बार बना 'राम' तो 5 बार निभाया 'रावण' का किरदार, अब तक कोई नहीं तोड़ पाया यह रिकॉर्ड