विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ramayana Trailer: ब्रह्म मुहूर्त में गूंजा 'जय श्री राम', रघुपति की शालीनता; रावण का रौद्र रूप देख कांप उठा संसार

Updated: Thu, 30 Jul 2026 07:57 AM (IST)

Ramayana Trailer OUT: पौराणिक फिल्म रामायण का ट्रेलर आखिरकार आउट हो गया है। यश और साई पल्लवी की पहली झलक छा गई है।

रामायण का ट्रेलर हुआ जारी। फोटो क्रेडिट- एक्स

रामायण का ट्रेलर हुआ जारी। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रामायण पार्ट 1 (Ramayana Part 1) का ट्रेलर लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो गया है। भगवान राम की भूमिका में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का लुक तो पहले ही आउट हो गया था, लेकिन अब धांसू ट्रेलर में रावण के रूप में यश की झलक सामने आई है।

रामायण पार्ट 1 का ट्रेलर पहले 24 जुलाई को रिलीज होने वाला था, लेकिन इसे पोस्टपोन कर दिया गया। आज यानी 30 जुलाई को मेकर्स ने ट्रेलर को ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज किया और आते ही इसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। पूरे ट्रेलर में यश का रौद्र रूप दिखा।

यश ने दिखाया रौद्र रूप

4 मिनट 9 सेकंड के ट्रेलर की शुरुआत ही रावण यानी यश से होती है। राजा का सिंहासन हथियाने के लिए खून बहाना, सफेद हाथी के साथ लड़ाई... रावण के रूप में यश अहंकार दिखाने में सफल रहे। यश के अलावा अरुण गोविल, साई पल्लवी, कैकेयी, मंथरा, रवि दुबे और शुर्पणखा का भी लुक सामने आ गया है।

साई पल्लवी ने भी खींचा ध्यान

भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर के आंखों में चमक दिखी, रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम बन चुके अरुण गोविल, दशरथ के किरदार में भावुकता लाने में कामयाब रहे। साई पल्लवी भी सीता के लुक में बहुत कमाल की लगीं। शांत, कोमल और शालीन रहने वालीं माता सीता के रोल में साई का तलवारबाजी वाला सीन दिल छूता है।

इस ट्रेलर शुर्पणखा के नाक काटने वाले सीन की भी झलक है। शुर्पणखा के रोल में रकुल प्रीत सिंह अच्छी दिख रही हैं। एक झलक में लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे नजर आए। 

फिल्म के दमदार हैं डायलॉग

 

"विश्व कल्याण के लिए अगर मेरा अंत भी हो जाए तो भी मुझे स्वीकार है" 

"निर्णय में ले चुका हूं, एक पिता के रूप में पिता के वचन का पालन करना मेरा कर्तव्य है"

"अब हमारा भाग्य एक है और भाग्य जो भी लिखा है, मुझे स्वीकार है"

"राम से प्रतिशोध लिया जाएगा शुर्पणखा, न राम की मृत्यु साधारण होगी, न उसका अपमान"

"रावण तीनों लोकों का स्वामी है, तो तीनों लोकों के सामने उसका वध होगा"

यह भी पढ़ें- शिव-भजन सुनकर 'रावण' बनते थे Yash, 4000 करोड़ी 'रामायण' के सेट पर होता था ऐसा माहौल

यह भी पढ़ें- Ramayana के लिए मिल रही आलोचनाओं का रणबीर कपूर ने दिया जवाब! बोले- राम का किरदार कोई नहीं...