Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ramayana में 'रावण' और 'हनुमान' बनने के लिए तैयार Yash और Sunny Deol! इस साल रिलीज हो सकती है फिल्म

    Updated: Tue, 10 Sep 2024 06:22 PM (IST)

    नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रामायण (Ramayana) को लेकर बज बना हुआ है। सिनेमा के दिग्गज सितारों से सजी माइथोलॉजिकल फिल्म की शूटिंग चल रही है। हा ...और पढ़ें

    यश और सनी देओल जल्द शुरू करेंगे रामायण की शूटिंग। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    यश और सनी देओल जल्द शुरू करेंगे रामायण की शूटिंग। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. नितेश तिवारी कर रहे रामायण का निर्देशन
    2. रामायण में रणबीर कपूर बनेंगे भगवान राम
    3. यश और सनी देओल को लेकर बड़ा अपडेट

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्शन और रोमांस से बड़े पर्दे पर आग लगाने वाले रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) माइथोलॉजिकल फिल्म रामायण (Ramayana) में भगवान राम का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। चर्चा है कि फिल्म में केजीएफ स्टार यश (Yash) रावण और देओल (Sunny Deol) हनुमान की भूमिका निभाएंगे।

    नितेश तिवारी रामायण का निर्देशन कर रहे हैं और यश फिल्म को को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। हालांकि, खबरें यह भी हैं कि प्रोड्यूसर होने के साथ-साथ केजीएफ स्टार यश फिल्म में रावण के किरदार में दिखाई देंगे। इस बीच एक रिपोर्ट में यश और सनी देओल से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इसमें बताया गया है कि दोनों अपने-अपने हिस्से की शूटिंग कब पूरी करेंगे।

    यश ने रावण के किरदार के लिए दिए कई लुक टेस्ट

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, रावण की भूमिका के लिए यश इसी साल दिसंबर से अपनी शूटिंग शुरू करेंगे। यश ने रामायण में अपने किरदार के लिए कई लुक टेस्ट दिए हैं और दिसंबर 2024 में शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह अभी गीतू मोहनदास निर्देशित टॉक्सिक (Toxic) की शूटिंग कर रहे हैं। इसकी शूटिंग खत्म होने के बाद वह नितेश तिवारी की फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग करेंगे।

    यह भी पढ़ें- Ramayana के सेट से एक और तस्वीर हुई वायरल, पहला शेड्यूल खत्म करने के बाद कुछ इस अंदाज में दिखे Ranbir Kapoor

    KGF Star Yash

    अगले साल मैदान में उतरेंगे सनी देओल

    रामायण में सनी देओल भगवान हनुमान का किरदार निभा रहे हैं। वह फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) की शूटिंग खत्म करने के बाद नितेश तिवारी के साथ रामायण में जुट जाएंगे। एपिक ड्रामा के लिए वह 2025 की गर्मियों में शूट शुरू करेंगे। कहा जा रहा है कि 2025 के मिड में सनी देओल, यश और रणबीर कपूर साथ में फिल्म के कुछ सीन्स शूट करेंगे।

    खबरें और भी

    कब रिलीज हो सकती है रामायण?

    रणबीर कपूर ने रामायण की 90 प्रतिशत शूटिंग पूरी कर ली है। अपने हिस्से की शूटिंग पूरी करने के बाद वह संजय लीला भंसाली निर्देशित लव एंड वॉर के लिए आगे बढ़ेंगे। माना जा रहा है कि अगस्त 2025 तक सभी किरदारों के साथ फिल्म की शूटिंग पूरा करने का लक्ष्य है। मालूम हो कि नितेश तिवारी रामायण को दो हिस्से में रिलीज करेंगे। सब सही रहा तो रामायण का पहला पार्ट 2026 में सिनेमाघरों में उतर सकता है।

    यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर की Ramayana से जुड़े हॉलीवुड के टेरी नोटरी, नितेश तिवारी की मूवी में दिखाएंगे 'अवतार' जैसा कमाल