विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'रेस 3' में Saif Ali Khan को हटाकर इस वजह से सलमान खान को किया गया था कास्ट, प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी

Published: Tue, 16 Jul 2024 07:01 PM (IST)

एक्शन थ्रिलर रेस (Race) और रेस 2 रमेश तौरानी की सक्सेसफुल फिल्म रही है। इस फ्रेंचाइजी के पहले दो पार्ट ...और पढ़ें

रेस 3 से सैफ अली खान को हटाने पर बोले प्रोड्यूसर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
रेस 3 से सैफ अली खान को हटाने पर बोले प्रोड्यूसर। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. बॉक्स ऑफिस पर एवरेज थी फिल्म रेस 3
  2. 6 साल बाद रमेश तौरानी लाएंगे रेस 4
  3. फिल्म से रिप्लेस होकर अपसेट थे सैफ

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2008 में रमेश तौरानी ने 'रेस' की फ्रेंचाइजी शुरू की थी। पहली मूवी हिट होने के बाद इस फ्रेंचाइजी की दूसरी और तीसरी फिल्म भी आई। पहले दो पार्ट में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने लीड रोल निभाया था और दोनों ही मूवीज बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर हिट साबित हुई थीं।

मगर 'रेस' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म (Race 3) कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इस फिल्म में सैफ अली खान की जगह सलमान खान (Salman Khan) ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में सलमान खान के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल, जैकलीन फर्नांडिस, साकिब सलीम और डेजी शाह जैसे कलाकार भी ली रोल में थे। अब फिल्म से सैफ को रिप्लेस किये जाने पर रमेश तौरानी ने चुप्पी तोड़ी है।

क्यों सैफ का रेस 3 से कटा था पत्ता?

प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया कि जब उन्होंने 'रेस 3' में सैफ अली खान को रिप्लेस किया तो अभिनेता इससे अपसेट हो गये थे। हालांकि, बाद में उनके बीच चीजें सुलझ गई थीं। मगर आखिर प्रोड्यूसर ने उन्हें क्यों फिल्म से हटाया था, उसका खुलासा हो गया है।

यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर है Saif Ali Khan का सीक्रेट अकाउंट, बताया क्यों नहीं करते ऑफिशियल

न्यूज 18 संग बातचीत में रमेश तौरानी ने कहा- 

रेस 2 अभी भी उनकी सबसे बड़ी हिट है लेकिन उसके बाद बेचारे की लगातार फ्लॉप फिल्में आईं और रेस एक महंगी फ्रैंचाइज है, इसलिए उन्हें रेस 3 में कास्ट करना समझदारी नहीं थी। यह एक बिजनेस डिसीजन था, पर्सनल नहीं। वह बहुत अच्छे अभिनेता हैं। 

मालूम हो कि 'रेस 2' के बाद सैफ अली खान ने रमेश तौरानी के साथ फिल्म 'भूत पुलिस' में काम किया था जो 2021 में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

जल्द आएगी रेस 4

रमेश तौरानी ने पिछले महीने एक इंटरव्यू में 'रेस 4' पर मुहर लगाई थी। प्रोड्यूसर ने बताया था कि रेस फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है जिसकी शूटिंग इसी साल के आखिर में शुरू हो जाएगी। फिल्म की स्टार कास्ट नई होगी। हालांकि, चौथे पार्ट में सलमान खान होंगे या नहीं, इस पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है।

यह भी पढ़ें- 'देवरा' में होगा सैफ अली खान और Jr. NTR के बीच जबरदस्त एक्शन सीन, भारी बारिश के बीच गोवा में शूटिंग जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।