यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
राशिद खान के साथ रणबीर कपूर-आलिया भट्ट ने खिंचाई फोटो, अफगान क्रिकेटर ने सेलेब्स को लेकर कही ये बात
Ranbir-Alia In New York बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों न्यूयॉर्क में फुर्सत के पल बिता रहे हैं। आए दिन इस वेकेशन ट्रिप से रणबीर-आ ...और पढ़ें

HighLights
- अफगान क्रिकेटर के साथ दिखे रणबीर और आलिया
- राशिद खान ने बॉलीवुड सेलेब्स के साथ शेयर की फोटो
- न्यूयॉर्क में वेकेशन ट्रिप पर मौजूद हैं ब्रह्मास्त्र कलाकार
नई दिल्ली जेएनएन: Ranbir Kapoor-Alia Bhatt With Rashid Khan: बी टाउन के सबसे फेवरेट कपल की बात की जाए तो उसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नाम जरूर शामिल होगा। मौजूदा समय में आलिया और रणबीर न्यूयॉर्क में वेकेशन ट्रिप पर मौजूद हैं। आए दिन इस कपल की कई शानदार तस्वीरें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं।
इस बीच अफगानिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी राशिद खान के साथ 'ब्रह्मास्त्र' स्टार कास्ट की लेटेस्ट फोटो सामने आई है, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।
राशिद खान संग नजर आए रणबीर-आलिया
फिल्मों से ब्रेक पर मौजूद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट न्यूयॉर्क में हॉलीडे को खुलकर एन्जॉय कर रहे हैं। आए दिन सामने आतीं इस कपल की लेटेस्ट तस्वीरों से इस बात का अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है। इस बीच अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर राशिद खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट फोटो को शेयर किया है,
जिसमें वह बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि रणबीर और आलिया करामाती खान के साथ दिलखुश मिजाज से मिलते हुए नजर आए हैं। इस तस्वीर के साथ राशिद खान ने लिखा है- ''बॉलीवुड के दो बड़े कलाकार, आपके मिलकर काफी अच्छी लगा आलिया भट्ट और रणबीर कपूर।''

इस तरह से राशिद ने इस कपल की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। सोशल मीडिया पर रणबीर, आलिया और राशिद की ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है। फैंस इस पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।
'ब्रह्मास्त्र 2' में दिखेगी रणबीर-आलिया की जोड़ी
बीते साल डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में पहली बार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की एक जोड़ी एक साथ नजर आई। रियल लाइफ की तरह रील लाइफ में भी इन दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री ने हर किसी का दिल जीता और फिल्म सुपरहिट साबित हुई।
खबरें और भी
आने वाले समय में रणबीर-आलिया की जोड़ी 'ब्रह्मास्त्र-पार्ट 2 देव' में नजर आएगी, जोकि साल 2026 में दिसंबर के महीने में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें- Jawan Box Office Collection: नहीं थम रहा 'जवान' का तूफान, 8वें दिन शाह रुख खान की फिल्म ने भरी हुंकार