Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ranbir Kapoor और आलिया भट्ट के रोमांटिक प्रपोजल की तस्वीरें लीक, फैंस के छलके आंसू

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 29 Dec 2022 05:21 PM (IST)

    Ranbir Kapoor Proposal Photos रणबीर कपूर की सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें वायरल हो रही है। एक तस्वीर में रणबीर कपूर को घुटने पर बैठकर आलिया भट्ट को प्रपो ...और पढ़ें

    Ranbir Kapoor Proposal Photos: रणबीर कपूर फिल्म अभिनेता है।
    Ranbir Kapoor Proposal Photos: रणबीर कपूर फिल्म अभिनेता है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Ranbir Kapoor Proposal Photos: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 2 तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह उनके अफ्रीका सफारी के दौरान की है। एक तस्वीर में रणबीर कपूर घुटने पर बैठकर आलिया भट्ट को प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर ने इस अवसर पर ब्लू कलर की शर्ट और खाकी कलर की पैंट पहन रखी है। वहीं, आलिया भट्ट ने डार्क ग्रीन कलर की शर्ट और खाकी पैंट पहन रखी है। 

    रणबीर कपूर के हाथ में पहली तस्वीर में रिंग का एक बॉक्स है

    पहली तस्वीर में रणबीर कपूर के हाथ में रिंग का एक बॉक्स है। वहीं, आलिया भट्ट रोती हुई नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर की बात की जाए तो दोनों ने एक-दूसरे को गले लगा रखा है और दोनों के चेहरे पर मुस्कान है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने सन 2022 में शादी की है। दोनों को इसी वर्ष एक बेटी भी हुई है। एक फ्रेंड ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'दोस्तों मेरे आंख में आंसू है।' वहीं, एक अन्य ने लिखा है, 'रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को प्रपोज किया था। यह फोटो तब की है।'

    यह भी पढ़ें: Hrithik Roshan सबा आजाद के साथ वेकेशन मनाते आए नजर, पशमीना रोशन ने शेयर की दिलकश तस्वीरें

    नीतू कपूर ने भी एक तस्वीर शेयर की थी

    हाल ही में, नीतू कपूर ने एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें दोनों को एक-दूसरे को गले लगाते हुए देखा जा सकता है। इस फोटो में भी रणबीर कपूर के हाथ में एक ब्लैक रिंग बॉक्स भी है। एक फैन ने नीतू कपूर से कमेंट में पूछा था, 'क्या यह वही फोटो है, जब रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को प्रपोज किया था।'

    यह भी पढ़ें: Tunisha Sharma को सुसाइड से एक हफ्ते पहले आया था पैनिक अटैक, एक्ट्रेस की मां ने कहा- शीजान खान ने दिया धोखा

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने रोमांटिक प्रपोजल को लेकर चुप्पी साध रखी थी

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने रोमांटिक प्रपोजल को लेकर चुप्पी साध रखी थी। कहा जा रहा है कि दोनों जनवरी में अफ्रीकन सफारी पर साथ गए थे। इसी दौरान रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट को प्रपोज किया था। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इसी साल14 अप्रैल को मुंबई में शादी की है। उन्हें 6 नवंबर को राह कपूर नाम की एक बेटी हुई है। दोनों की इसी वर्ष फिल्म ब्रह्मास्त्र भी रिलीज हुई थी।

    खबरें और भी