Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Tunisha Sharma को सुसाइड से एक हफ्ते पहले आया था पैनिक अटैक, एक्ट्रेस की मां ने कहा- शीजान खान ने दिया धोखा

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Wed, 28 Dec 2022 09:33 PM (IST)

    Tunisha Sharma Suicide तुनीषा शर्मा की मां वनीता शर्मा ने एक वीडियो जारी कर शीजान मोहम्मद खान पर गंभीर आरोप लगाए है। वहीं उन्होंने इस बात का भी खुलासा ...और पढ़ें

    Tunisha Sharma Suicide: तुनीषा शर्मा फिल्म आयर टीवी एक्ट्रेस थीं।
    Tunisha Sharma Suicide: तुनीषा शर्मा फिल्म आयर टीवी एक्ट्रेस थीं।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Tunisha Sharma Suicide: एक्ट्रेस तुनीषा शर्मा ने शनिवार को आत्महत्या कर ली है। इस बीच मुंबई पुलिस ने उनके ब्वॉयफ्रेंड और अभिनेता शीजान मोहम्मद खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अब तुनीषा शर्मा की मां वनीता ने एक वीडियो जारी कर बेटी की आपबीती सुनाई है। दरअसल तुनीषा शर्मा को एक हफ्ते पहले पैनिक अटैक आया था और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने यह चेतावनी भी दी थी कि तुनीषा की कंडीशन ठीक नहीं है। इस बात की जानकारी तुनीषा की मां ने पुलिस को भी दी है।

    तुनीषा शर्मा की मां की शिकायत पर ही शीजान खान को गिरफ्तार किया गया है 

    मृतक की मां की शिकायत पर ही मुंबई पुलिस ने शीजान मोहम्मद खान को गिरफ्तार किया है। मां ने अपने वक्तव्य में कहा है कि दोनों जून से टीवी सीरीज अलीबाबा दास्तान ए कबूल की शूटिंग कर रहे थे, जिसमें शीजान मुख्य भूमिका में था। तनीषा ने अपनी मां को बताया था कि वह और शीजान रिश्ते में है और उनका परिवार उन्हें बहुत पसंद करता है लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी मां से रोते हुए कहा था कि शीजान ने उनके साथ ब्रेकअप कर लिया है। 

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16: शालीन भनोट ने बिग बॉस में की तोड़फोड़, घर से बाहर निकलने का लिया निर्णय

    तुनीषा शर्मा को 16 दिसंबर को पैनिक अटैक आया था

    16 दिसंबर को तुनीषा को पैनिक अटैक आया था और फिर उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उनकी मां से यह भी कहा कि तुनीषा की मानसिक और शारीरिक कंडीशन ठीक नहीं है। तुनीषा की मां ने पुलिस को आगे बताया कि उनकी बेटी दुखी रहती थी और अपनी मां से कहती थी कि वह किसी तरह शीजान को पैचअप के लिए मना लें। वनीता ने यह भी कहा कि वह सेट पर पिछले शुक्रवार को गई थी और उन्होंने शीजान से बात भी की। इसपर शीजान ने उनकी बेटी के सामने कहा कि वह उसे पसंद नहीं करता और अगले ही दिन तुनीषा ने आत्महत्या कर ली।

    यह भी पढ़ें: The Mirza Malik Show: सानिया मिर्जा तलाक की खबरों के बीच पति के लिए 'कुंडी मत खड़काओ राजा' गाती आईं नजर

    'शीजान खान बेटी तुनीषा को उस स्तर तक ले गया की वह आत्महत्या कर लें'

    तुनीषा की मां का यह आरोप है कि शीजान उनकी बेटी को उस स्तर तक ले गया कि वह आत्महत्या कर लें। उन्होंने यह आरोप भी लगाया है शीजान उनकी बेटी के साथ चीटिंग कर रहा था। वह किसी और महिला के साथ होते हुए भी उनकी बेटी के साथ रिश्ते में था। उन्होंने तुनीषा का तीन से चार महीने इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि शीजान को सजा मिलनी चाहिए। वह बचना नहीं चाहिए। इस बीच मुंबई की वसई कोर्ट ने शीजान की पुलिस कस्टडी 2 दिनों के लिए बढ़ा दी है। पुलिस ने वाट्सऐप चैट भी बरामद कर लिए हैं और कई एंगल से छानबीन कर रही है।

    खबरें और भी