Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Animal: पठान और Jawan की राह पर Ranbir Kapoor की 'एनिमल', कड़ाके की ठंड में सुबह इतने बजे शुरू होंगे शो?

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Thu, 30 Nov 2023 08:35 AM (IST)

    Animal Movie Shows सुपरस्टार रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म एनिमल की रिलीज का हर कोई बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा है। फैंस में इस मूवी को लेकर जबरदस्त ...और पढ़ें

    जानिए एनिमल की अर्ली मॉर्निंग शो टाइमिंग (Photo Credit-Twitter)
    जानिए एनिमल की अर्ली मॉर्निंग शो टाइमिंग (Photo Credit-Twitter)

    HighLights

    1. इतने बजे से होगी 'एनिमल' के शो की शुरुआत
    2. दिल्ली में भी एनिमल के मॉर्निंग शो
    3. रणबीर कपूर को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के दमदार कलाकार रणबीर कपूर का नाम इन दिनों उनकी आने वाली फिल्म 'एनिमल' को लेकर चर्चा में बना हुआ है। फैंस के बीच इस मूवी को लेकर जबरदस्त हाइप बना हुआ है। जिसके चलते फैंस 'एनिमल' की रिलीज का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    इस बीच 'एनिमल' के मार्निंग शो को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसकी वजह से ऐसा माना जा रहा है कि रणबीर की फिल्म ने शाह रुख खान की 'पठान और जवान' के रास्ते को अपनाया है।

    इतने बजे से होगी 'एनिमल' के शो की शुरुआत

    'एनिमल' की रिलीज को लेकर इस समय चर्चाओं का बाजार काफी ज्यादा गर्म है। इस मूवी से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट को जानने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इस बीच ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल ने रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' के मॉर्निंग शो को लेकर ताजा जानकारी साझा की है।

    सुमित ने बताया है- एनिमल के मॉर्निंग शो की शुरुआत सुबह 6-7 बजे से हो जाएगी। गौर करने वाली बात ये है कि देश के अन्य राज्यों की तुलना में उत्तर भारत यानी खासतौर पर दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल तड़के सुबह सर्दी का माहौल हो रहा है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या इतनी सुबह फैंस सिनेमाघरों में एनिमल को देखने पहुंचेगे।

    मालूम हो कि अर्ली मॉर्निंग मूवी शो के ट्रेंड की शुरुआत शाह रुख खान की इस साल आई फिल्म 'पठान' के जरिए हुई है। इसके बाद 'आदिपुरुष, जवान और टाइगर 3' ने इसे फॉलो किया है। अब इस मामले में एनिमल का नाम भी जोड़ा जा सकता है।

    खबरें और भी

    कल रिलीज होगी 'एनिमल'

    जिस तरह से 'एनिमल' के ट्रेलर ने हर किसी को प्रभावित किया है, उसके बाद से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार होना बनता है। गौर करें 'एनिमल' की रिलीज डेट की तरफ तो कल यानी शुक्रवार 1 दिसंबर को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रणबीर कपूर के अलावा इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल लीड रोल में मौजूद हैं।

    ये भी पढ़ें- Ranbir Kapoor Video: Animal के 'बीस्ट' कैसे बने रणबीर कपूर, ट्रेनर ने दिखाई एक्टर के ट्रांसफॉर्मेशन की पूरी झलक