Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फ्लाइट में Ranbir Kapoor और Bobby Deol को देख फीमेल फैन के उड़े होश, सबके सामने कर दिया ऐसा काम

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Sat, 16 Dec 2023 10:21 PM (IST)

    Ranbir Kapoor And Bobby Deol एनिमल इन दिनों सातवें आसमान पर है। फिल्म ने अब तक कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। इस बीच अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो ...और पढ़ें

    रणबीर कपूर और बॉबी देओल (Photo Instagram)
    रणबीर कपूर और बॉबी देओल (Photo Instagram)

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ranbir Kapoor And Bobby Deol: रणबीर कपूर और बॉबी देओल की स्टारर फिल्म एनिमल इन दिनों सातवें आसमान पर है। फिल्म ने अब तक कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। इस बीच अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एनिमल की स्टार कास्ट केबिन क्रू की सदस्य को ऑटोग्राफ देते नजर आ रहे हैं।

    रणबीर और बॉबी ने दिया ऑटोग्राफ

    रणबीर कपूर और बॉबी देओल ने अपनी फिल्म एनिमल (Animal) के लिए कई शहरों में जाकर प्रमोशन किया था। इस दौरान फिल्म की कास्ट प्राइवेट जेट से रवाना होते हैं। ऐसे में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक निजी जेट की केबिन क्रू सदस्य ने एनिमल की स्टार्स से ऑटोग्राफ लिया।

    यह भी पढ़ें- Animal Day 15 Box Office: सिंगल डिजिट में शुरू हुई 'एनिमल' की कमाई, जानिए 15वें दिन कितना किया कलेक्शन?

    View this post on Instagram

    A post shared by Gita chetri 🧿 (@gitachetri9)

    फ्लाइट अटेंडेंट ने शेयर किया वीडियो

    इस वीडियो को गीता छेत्री नाम की एक लेडी ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। जो एक एक ब्लॉगर और फ्लाइट अटेंडेंट भी हैं। हाल ही में वह रणबीर कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना से मिली थी। इस दौरान उन्होंने एक-एक से अपनी व्हाइट शर्ट पर ऑटोग्राफ लिया।

    800 करोड़ के करीब 'एनिमल'

    यह भी पढ़ें- Animal Worldwide Collection: 'एनिमल' के निशाने पर Salman Khan की ये फिल्म, वर्ल्डवाइड 800 करोड़ से इतनी दूर

    रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म 'एनिमल' ने दुनिया भर में 797.6 करोड़ का कारोबार किया है। रविवार को ये आंकडा 800 क्लब में शामिल हो जाएगा। 'एनिमल' ने कई बड़ी-बड़ी फिल्मों को कमाई में मामले में पीछे छोड़ दिया है।

    खबरें और भी