विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Animal Day 15 Box Office: सिंगल डिजिट में शुरू हुई 'एनिमल' की कमाई, जानिए 15वें दिन कितना किया कलेक्शन?

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Fri, 15 Dec 2023 09:30 PM (IST)Updated: Fri, 15 Dec 2023 11:23 PM (IST)

Animal Day 15 Collection रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को लेकर इस समय जितनी बातें की जाएं उतनी कम है। ...और पढ़ें

15वें दिन इतना रहा एनिमल का कलेक्शन (Photo Credit-Twitter)
15वें दिन इतना रहा एनिमल का कलेक्शन (Photo Credit-Twitter)

HighLights

  1. 15वें दिन 'एनिमल' ने छापे इतने नोट
  2. धीमी हुई एनिमल की कमाई
  3. रणबीर कपूर की फिल्म ने जीता सबका दिल

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal Box Office Collection Day 15: रिलीज के पहले दो सप्ताह तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली 'एनिमल' को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। फिल्म में रणबीर कपूर और बॉबी देओल की कमाल की एक्टिंग की चर्चा हर कोई कर रहा है।

हालांकि अब धीरे-धीरे एनिमल की कमाई कम होती जा रही है। इस बीच फिल्म के 15वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की लेटेस्ट आंकड़े सामने आ गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस मूवी ने शुक्रवार को कितना कारोबार कर लिया है।

15वें दिन 'एनिमल' ने छापे इतने नोट

1 दिसंबर से लेकर 10 दिसंबर तक बॉक्स ऑफिस राज करने वाली रणबीर कपूर की 'एनिमल' रिलीज के दूसरे सप्ताह में थोड़ी स्लो हुई है। इस सेकेंड वीक में सोमवार से हर रोज फिल्म की कमाई का स्तर कम होता जा रहा है। जिसके चलते फिल्म के कुल कारोबार की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है।

इस बीच डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' की 15वीं दिन की कमाई के ताजा आंकड़े सामने आ गए हैं। सैकनिल्क के अनुमानित आंकड़ों के हिसाब से रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म ने करीब 7.50 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।

गुरुवार के मुताबिक फिल्म की शुक्रवार की कमाई में लगभग 2 करोड़ की कटौती हुई है। ऐसे में ये साफ कहा जा सकता है कि अब फैंस के बीच एनिमल का फितूर कम होने लगा है।

क्या 500 करोड़ का कारोबार कर पाएगी 'एनिमल'

बेशक 'एनिमल' की कमाई की रफ्तार शुरुआती हफ्तों के हिसाब से कम हुई है, लेकिन धीरे-धीरे ही सही रणबीर कपूर की ये फिल्म 500 करोड़ का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने की तरफ आगे बढ़ रही है। ऐसे में एक नजर डाली 'एनिमल' की कुल कमाई की तो अब तक 484 करोड़ हो गई है,

उस लिहाज से आने वाले वीकेंड में 'एनिमल' 500 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी। क्योंकि 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए इस फिल्म को 18 करोड़ का जरूरत है, जो अपकमिंग शनिवार और रविवार को तय हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Animal Box Office Collection Day 14: शुरू हुई 'एनिमल' की उलटी गिनती, 500 करोड़ के करीब आने में छूटे पसीने