Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Animal Box Office Collection Day 14: शुरू हुई 'एनिमल' की उलटी गिनती, 500 करोड़ के करीब आने में छूटे पसीने

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Thu, 14 Dec 2023 10:38 PM (IST)

    Animal Box Office Day 14 Collection संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म एनिमल ने 10 दिनों तक अच्छी कमाई की लेकिन अब बिजनेस लुढ़कता जा रहा है। ...और पढ़ें

    एनिमल मूवी ने दूसरे गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    एनिमल मूवी ने दूसरे गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई
    2. 14वें दिन एनिमल का कलेक्शन रहा सबसे कम
    3. 500 करोड़ क्लब से इतनी दूर है एनिमल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal Box Office Collection Day 14: रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'एनिमल' की कमाई में गिरावट आनी शुरू हो गई है। 63 करोड़ के साथ ओपनिंग करने वाली 'एनिमल' ने 400 करोड़ का आंकड़ा बड़े आराम से पूरा कर लिया, मगर 500 करोड़ क्लब में शामिल होने में फिल्म को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। 

    पहले हफ्ते में 'एनिमल' ने हर दिन 30 करोड़ से ऊपर का कारोबार किया। दूसरे हफ्ते के मिड तक ये सिलसिला जारी रहा, लेकिन अब धीरे-धीरे कमाई में गिरावट आ रही है। 11वें दिन फिल्म ने 13 करोड़ का कलेक्शन किया था। 12वें दिन 12 करोड़ और 13वें दिन कारोबार 10 करोड़ के करीब रहा। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 14वें दिन ये नंबर और भी कम रहा। 

    यह भी पढ़ें- Animal Worldwide Collection: एनिमल की रफ्तार पर ब्रेक लगाना मुश्किल, फिल्म ने पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

    एनिमल ने 14वें दिन किया इतना कारोबार

    संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी 'एनिमल' साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई है। वर्ल्डवाइड साढ़े सात सौ करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी तहलका मचा रही है। शुरुआती कारोबार शानदार रहा, लेकिन अब धीरे-धीरे फिल्म की उलटी गिनती शुरू हो रही है। 14वें दिन भी कुछ ऐसा ही रहा।

    View this post on Instagram

    A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

    सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, 'एनिमल' ने दूसरे गुरुवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 8.34 करोड़ का कारोबार किया है। अभी तक फिल्म का कुल बिजनेस 476.43 करोड़ है।

    खबरें और भी

    एनिमल की कास्ट 

    'एनिमल' में रणबीर कपूर, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर अहम भूमिका में हैं। फिल्म में हैं। पिता और बेटे के ईर्द-गिर्द घूमती कहानी में कई वॉयलेंस से भरे सींस हैं, जिनके चलते विवाद हो रहे हैं। इंटीमेट सींस और विवादित सींस के चलते फिल्म की खूब आलोचना हो रही है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 'गदर 2' और 'दंगल' जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है।

    यह भी पढ़ें- Animal Worldwide Collection: 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस से उखाड़ा 'गदर 2' का हैंडपंप, इतने करोड़ से छोड़ा पीछे